BPSC Teacher: बिहार के 11801 शिक्षकों का तबादला, शिक्षा विभाग ने टीआरई 1 और टीआरई 2 पास वालों को दी खुशखबरी
शिक्षा विभाग ने इस बार तबादलों की सूची पारंपरिक तौर पर जारी नहीं की। बल्कि ई-शिक्षा कोष पोर्टल पर शिक्षकों के तबादले की सूचना साझा की है। संबंधित शिक्षकों के मोबाइल पर भी इसको लेकर मैसेज भेजा गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लंबे अरसे से ट्रांसफर के इंतजार में बैठीं शिक्षिकाओं के लिए मंगलवार को मंगल खबर सामने आई है। शिक्षा विभाग ने बिहार की 11 हजार 801 शिक्षिकाओं का तबादला कर दिया है। अपर मुख्य सचिव एस सिद्धार्थ के आदेश पर शिक्षा विभाग ने ई शिक्षा कोष पर इसकी जानकारी पर अपलोड कर दी है। अब कभी भी शिक्षकों के योगदान का आदेश जारी हो सकता है। शिक्षा विभाग के अनसार, बीपीएससी टीआरई एक और टीआरई दो परीक्षा पास करने वाली शिक्षिकाओं का तबादला किया गया है। इनमें टीआरई 1 के 5630 और टीआरई 2 के 6167 शिक्षक शामिल हैं। चार शिक्षकों का आवेदन निष्क्रिय कर दिया गया।
ट्रांसफर पोस्टिंग की जानकारी पोर्टल पर
शिक्षकों का कहना है कि इस बार पारंपरिक तौर पर तबादले की सूची जारी नहीं की गई है। बताया जा रहा है कि शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव एस सिद्धार्थ ने पहले ही स्पष्ट कर दिया था कि तबादले की सूची सार्वजनिक नहीं की जाएगी। शिक्षकों को ट्रांसफर पोस्टिंग की जानकारी पोर्टल के जरिए दी जाएगी। साथ ही उनके मोबाइल नंबर पर मैसेज भी भेजा जाएगा।
यह भी पढ़ें: बिहार में एकमुश्त 10225 शिक्षकों का तबादला, इनमें बीपीएससी शिक्षक के साथ विशिष्ट भी शामिल
अंतर जिला स्तर पर यह ट्रांसफर हुआ
शिक्षा विभाग के अनुसार, यह ट्रांसफर पोस्टिंग आतंरिक और अंतर-जिला स्तर किया गया है। कई शिक्षिकाओं ने दूरी और अन्य कारणों को आधार बनाकर अपने तबादले का अनुरोध किया था। इसके बाद वरीयता और समस्या को देखते हुए शिक्षकाओं का तबादला किया गया है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.