फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   BPSC Exam: Hearing postponed in Patna High Court on BPSC 70th re-exam case: Protest, Bihar News

BPSC Exam: बीपीएससी 70वीं री-एग्जाम मामले पर पटना हाईकोर्ट में फिर टल गई सुनवाई, यह कारण बताया गया

Tue, 04 Feb 2025 11:19 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Tue, 04 Feb 2025 11:19 AM IST
सार

Bihar News: बीपीएससी री-एग्जाम मामले को लेकर पटना हाईकोर्ट में 31 जनवरी को सुनवाई होने वाली थी लेकिन उस दिन जज छुट्टी पर थे। इसके बाद आज की तारीख सुनवाई के लिए दी गई थी।लेकिन आज इस कारण से सुनवाई नहीं हो पाई... 

विज्ञापन
BPSC Exam: Hearing postponed in Patna High Court on BPSC 70th re-exam case: Protest, Bihar News
पटना उच्च न्यायालय और बीपीएससी - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा ली गई 70वीं प्रारंभिक परीक्षा को रद्द कर दुबारा एग्जाम लेने के मामले पर पटना हाईकोर्ट में सुनवाई फिर से टल गई है। इससे पहले 31 जनवरी को सुनवाई होने वाली थी लेकिन उस दिन जज छुट्टी पर थे। इसके बाद चार फरवरी यानी आज की तारीख सुनवाई के लिए दी गई थी। लेकिन, आज भी जज के छुट्ट पर होने के कारण सुनवाई टल गई है। 
विज्ञापन


70वीं परीक्षा को रद्द कराने की मांग
इससे पहले बीपीएससी मामले में पटना हाईकोर्ट मे 16 जनवरी को सुनवाई हुई थी। हाईकोर्ट ने 70वीं पीटी परीक्षा पर रोक लगाने से इनकार कर दिया था। साथ ही 30 जनवरी से पहले बिहार लोक सेवा आयोग को एफिडेविट प्रस्तुत करने के लिए कहा था। बता दें कि बीपीएससी 70वीं परीक्षा को रद्द कराने की मांग लेकर जनसुराज, पूर्णिया सांसद पप्पू यादव और खान सर की ओर से भी याचिका दायर की गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed