फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   BPSC 70th CCE 2024 notification released; DSP, SDM, Revenue Officer, BPSC Exam Updates

BPSC 70th CCE: बीपीएससी ने 70वीं संयुक्त सिविल सेवा परीक्षा का नोटिफिकेशन जारी किया, जानिए पूरा डिटेल्स

Mon, 23 Sep 2024 06:07 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Mon, 23 Sep 2024 06:07 PM IST
सार

बिहार लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष परमार रवि मनु भाई ने कहा कि बीपीएससी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बेहतरीन अवसर है। आयोग पूरी तरह से कदाचारमुक्त परीक्षा कराने के लिए प्रतिबद्ध है।

विज्ञापन
BPSC 70th CCE 2024 notification released; DSP, SDM, Revenue Officer, BPSC Exam Updates
बीपीएससी - फोटो : सोशल मीडिया।

विस्तार

बिहार लोक सेवा आयोग ने 70वीं संयुक्त सिविल सेवा परीक्षा का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। आयोग ने 70वीं संयुक्त सिविल सेवा परीक्षा में रिकॉर्ड 1957 पदों पर बहाली निकाली है। इसमें सबसे अधिक ग्रामीण विकास पदाधिकारी (बीडीओ) के 393 पदों और राजस्व पदाधिकारी 287 पदों पर वैकेंसी निकली है। आयोग के अनुसार, अभ्यर्थी के 28 सितंबर से ऑनलाइन आवेदन शुरू हो जाएंगे। आवेदन करने की अंतिम तिथि 18 अक्टूबर को है। अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।  बिहार के इतिहास में बीपीएससी ने सिविल सेवा के लिए इतनी बड़ी वैकेंसी नहीं निकाली थी। पिछले साल यानी 69वीं केवल 475 पदों पर वैकेंसी निकाली गई थी।

विज्ञापन


अध्यक्ष बोले- अभ्यर्थियों के लिए बेहतरीन अवसर
बिहार लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष परमान रवि मनु भाई ने कहा कि बीपीएससी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बेहतरीन अवसर है। आयोग पूरी तरह से कदाचारमुक्त परीक्षा कराने के लिए प्रतिबद्ध है। अध्यक्ष ने छात्रों को आश्वस्त किया कि परीक्षा में किसी तरह की गड़बड़ी नहीं होगी। इसकी लिए वैज्ञानिक तरीके से निगरानी रखी जाएगी। दिसंबर माह में पीटी की परीक्षा होगी। वहीं फरवरी के अंतिम सप्ताह से लेकर मार्च के पहले सप्ताह के बीच मेंस की परीक्षा ली जाएगी। अंतिम चयन की प्रक्रिया अगस्त तक पूरी होगी। 
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

BPSC 70th CCE 2024 notification released; DSP, SDM, Revenue Officer, BPSC Exam Updates
बीपीएससी के अध्यक्ष रवि मनु भाई परमार। - फोटो : अमर उजाला

इस पर यूपीएससी की शैली अपनाई गई
अध्यक्ष परमार रवि मनु भाई अध्यक्ष ने कहा कि बीपीएससी इस परीक्षा में संघ लोक सेवा आयोग की शैली को अपनाया है। अब तक चार गलती पर एक अंक काटे जाते थे। लेकिन, इस परीक्षा में तीन गलती पर एक अंक काटे जाएंगे। पीटी में एक-एक नंबर के कुल 150 प्रश्न होंगे। यह परीक्षा दो दिन चलेगी। इसका पैटर्न पिछली यानी 69वीं की तरह ही होगा। वहीं मुख्य परीक्षा में पदों के अनुपात के अनुसर गुना अभ्यर्थी शामिल होंगे। इंटरव्यू के लिए पांच हजार अभ्यर्थियों का रिजल्ट दिया जागा।  
यहां देखिए पूरा अपडेट्स...

जानिए, किस पद पर कितनी सीटें हैं

  • अनुमंडल पदाधिकारी/वरीय उप समाहर्ता: 200  
  • पुलिस उपाधीक्षक (बिहार पुलिस सेवा): 136  
  • राज्य कर आयुक्त (बिहार वित्त सेवा): 168  
  • अलग-अलग विभागों में: 174 
  • ग्रामीण विकास पदाधिकारी: 393  
  • राजस्व अधिकारी: 287 
  • आपूर्ति निरीक्षक: 233 
  • प्रखण्ड अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण पदाधिकारी: 125 
  • अलग-अलग विभागों में: 213
  • प्रखंड अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी- 28
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed