फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   BPSC 69th PT Exam: CCTV surveillance at 488 centers including Patna, BPSC result, OMR seat, Bihar News

BPSC 69th PT Exam: 488 परीक्षा केंद्र पर आज पीटी परीक्षा, भूल से भी न करें यह गड़बड़ी, वरना मिलेगी ऐसी सजा

Sat, 30 Sep 2023 08:40 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Sat, 30 Sep 2023 08:40 AM IST
सार

प्रत्येक परीक्षा कक्ष एवं प्रवेश द्वारा पर CCTV लगाया गया है। इसकी मॉनिटरिंग जिला मुख्यालय एवं आयोग के मुख्यालय के कंट्रोल रूम से लाइव स्ट्रीमिंग द्वारा की जायेगी। प्रत्येक 24 केन्द्र के लिए जिला मुख्यालय कंट्रोल रूम में एक प्रोटेक्टर रहेंगे।

विज्ञापन
BPSC 69th PT Exam: CCTV surveillance at 488 centers including Patna, BPSC result, OMR seat, Bihar News
69वीं पीटी परीक्षा देने पहुंचे अभ्यर्थी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार लोक सेवा आयोग आज 69वीं सीसीई प्रारंभिक पीटी एग्जाम ले रही है। यह परीक्षा बिहार के 31 जिला मुख्यालयों के 488 परीक्षा केंद्रों पर ली जा रही है। आयोग ने स्पष्ट कहा कि एग्जाम में गड़बड़ी रोकने के लिए शिक्षक भर्ती परीक्षा में जिस तरह से व्यवस्था बनाई गई थी, वैसी ही व्यवस्था इस परीक्षा में भी होगी। परीक्षा दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक आयोजित होगी। अभ्यर्थियों को साढ़े नौ बजे से इंट्री मिलेगी। इस परीक्षा में एक प्रश्न के उत्तर के लिए 4 ऑप्शन दिए गए। परीक्षा में किसी तरह की कोई गड़बड़ी न हो, इसके लिए प्रवेश द्वार पर निर्धारित समय (2½ घंटा पूर्व) पर पुलिस पदाधिकारी, पुलिस बल, दंडाधिकारी एवं केन्द्राधीक्षक द्वारा प्रतिनियुक्त कर्मी उपस्थित रहेंगे।

विज्ञापन


पटना में 35 परीक्षा केंद्र
पटना में कुल 35 परीक्षा केन्द्र बनाये गये हैं, जिसमें कुल 20980 अभ्यर्थियों के लिए बैठने की व्यवस्था की गयी है। परीक्षा केन्द्र में अभ्यर्थियों का e-Admit Card के बार कोड स्कैनिंग के बाद फोटोग्राफ का मिलान करने के बाद ही इंट्री मिलेगी।

विज्ञापन


गड़बड़ी करने वालों को मिलेगी ऐसी सजा
बिहार लोक सेवा आयोग ने कहा कि है कि परीक्षा को लेकर किसी तरह की अफवाह फैलाने वालों पर विशेष नजर रखी जाएगी। अगर कोई ऐसा करते पकड़े गए तो उनपर कड़ी कार्रवाई होगी। साथ ही फर्जी प्रश्न वायरल करने वाले गैंग पर भी सोशल मीडिया और अन्य माध्यम से बिहार पुलिस की विशेष टीम नजर रख रही है। साथ ही कदाचार लिप्त पाये जाने पर (इलेक्ट्रॉनिक सामान के साथ या अन्य गतिविधि में संलिप्त) अभ्यर्थी को इस परीक्षा समेत आगामी सभी परीक्षा के लिए 5 साल तक वंचित कर दिया जाएगा। इसके अलावा परीक्षा से जुड़े भ्रामक और सनसनीखेज अफवाह फैलाने वालों को 3 साल के लिए बिहार लोक सेवा आयोग की परीक्षाओं से वंचित कर दिया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन


सेंटर में प्रवेश से पहले इसे जरूर पढ़ें

  • मोबाइल गलती से भी पास में न रहे।
  • अपनी सीट सुनिश्चित करने पर ही बैठें।
  • अपने पास किसी तरह का पुर्जा न रखें।
  • प्रश्नपत्र लीक होने की अफवाह न उड़ाएं।
  • अपनी जगह किसी को परीक्षा में न बैठाएं।

BPSC 69th PT Exam: CCTV surveillance at 488 centers including Patna, BPSC result, OMR seat, Bihar News
बीपीएससी परिसर में बनाया गया सीसीटीवी कंट्रोल रूम। - फोटो : अमर उजाला

कंट्रोल रूम से परीक्षा केंद्र की पूरी निगरानी
प्रत्येक परीक्षा कक्ष एवं प्रवेश द्वारा पर CCTV लगाया गया है। इसकी मॉनिटरिंग जिला मुख्यालय एवं आयोग के मुख्यालय के कंट्रोल रूम से लाइव स्ट्रीमिंग द्वारा की जा रही है। प्रत्येक 24 केन्द्र के लिए जिला मुख्यालय कंट्रोल रूम में एक प्रोटेक्टर तैनात किए गए हैं। प्रत्येक परीक्षा केन्द्रों पर अभ्यर्थियों की पहचान हेतु बॉयोमैट्रिक अटेंडेंस और फेस रिकग्निशन की व्यवस्था की गयी है। प्रत्येक परीक्षा केन्द्रों के लिए जैमर की व्यवस्था की गयी है। सील्ड स्टील बॉक्स परीक्षा केंद्र के कंट्रोल रूप में CCTV के निगरानी में निर्धारित परीक्षा कक्ष में रखा रहा है। सील्ड स्टील बॉक्स को प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों एवम केन्द्राधीक्षक की उपस्थिति में वीडियोग्राफी कराते हुए अभ्यर्थी के समक्ष खोला जायेगा। परीक्षा समाप्ति के बाद अभ्यर्थी के समक्ष ही उनका OMR Sheet परीक्षा कक्ष में ही सील किया जा रहा है। इसके बाद ही अभ्यर्थियों को परीक्षा कक्ष छोड़ने की अनुमति दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed