फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   BPSC 2023: Teacher recruitment exam cutoff can be reduced, merit list, BPSC exam, Bihar news, answer key

BPSC 2023 : शिक्षक भर्ती परीक्षा का कटऑफ घटा सकता है आयोग; जानें, कितने अंक लाने वाले अभ्यर्थी हो सकते हैं पास

Sat, 26 Aug 2023 11:58 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Sat, 26 Aug 2023 11:58 AM IST
सार

BPSC Result : पेपर 1 और भाषा की परीक्षा दे चुके अभ्यर्थियों को अब रिजल्ट का इंतजार है। इसमें कटऑफ कितना जाएगा, इस बात की भी चिंता है। 

विज्ञापन
BPSC 2023: Teacher recruitment exam cutoff can be reduced, merit list, BPSC exam, Bihar news, answer key
गुरु एम रहमान ने बताया कितना जा सकता है शिक्षक भर्ती परीक्षा का कटऑफ। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शिक्षक भर्ती परीक्षा 2023 देने वाले अभ्यर्थियों में अब रिजल्ट की चिंता है। कटऑफ कितना जाएगा, कितना प्रतिशत पर रिजल्ट दिया जाएगा। इनसब पर संशय बना हुआ। इसी बीच बीपीएससी के अध्यक्ष अतुल प्रसाद ने अभ्यर्थियों को कुछ राहत भरी खबर दी है। उन्होंने कहा है कि कटऑफ कम किए जा सकते हैं। सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जो न्यूनतम अर्हता में अंक तय किए गए हैं। इससे कम कटऑफ जा सकता है। 

विज्ञापन


75 फीसदी सीट भरने के लिए घटाया जा सकता है कटऑफ
बीपीएससी के अध्यक्ष अतुल प्रसाद ने स्पष्ट कहा कि 75 फीसदी तक सीट भरने के लिए कटऑफ घटाया जा सकता है। दरअसल, जेनरल श्रेणी के लिए 40 फीसदी, BC के लिए 36.5 फीसदी, EBC के लिए 34 फीसदी, SC और ST के लिए 32 फीसदी और सभी वर्ग की महिलाओं 32 फीसदी न्यूनतम अर्हता अंक तय किए गए हैं। 

विज्ञापन

BPSC 2023: Teacher recruitment exam cutoff can be reduced, merit list, BPSC exam, Bihar news, answer key
कई शिक्षक अभ्यर्थी बोले- पेपर टफ था। - फोटो : अमर उजाला

गुरु एम रहमान बोले- 60 से कम नहीं जाएगा कटऑफ
वहीं बीपीएससी और यूपीएससी परीक्षा के एक्सपर्ट गुरु एम रहमान ने कहा कि सामान्य श्रेणी में पुरुष वर्ग के लिए 60 से कम कटऑफ नहीं जाएगा। महिला वर्ग के लिए 50 से कम कटऑफ नहीं जाएगा। सुप्रीम कोर्ट ने बीएड अभ्यर्थियों को लेकर जो आदेश दिया है, उसे देखते हुए उनका रिजल्ट प्रभावित हो सकता है। इसलिए बीएड अभ्यर्थियों से अपील है कि वह कोर्ट में इस मामले को लेकर याचिका दायर करें।

हर परीक्षा में 30 से 40 प्रतिशत प्रश्न टफ होता है...
प्रश्न पत्र के स्तर के सवाल पर गुरु एम रहमान ने कहा कि 9th, 10th और 11th के एससीआरटी और एनसीईआरटी, प्रतियोगिता दर्पण से प्रश्न दिए गए। हर परीक्षा में 30 से 40 प्रतिशत प्रश्न टफ होता है। इस परीक्षा में जिन बच्चों ने एससीआरटी और एनसीईआरटी को फॉलो नहीं किया, उन्हें प्रश्न टफ लगा। रिजल्ट कब तक आएगा? इस सवाल पर गुरु एम रहमान ने कहा कि अधिक से अधिक 2 महीने के अंदर आयोग रिजल्ट की घोषणा कर सकता है। संभव यह भी हो कि छात्रों को दुर्गापूजा का उपहार रिजल्ट के तौर पर दे दिया जाए। 

जानिए, किसके लिए कितने पद

  • प्राथमिक स्कूल - 79, 943
  • माध्यमिक स्कूल - 32916
  • उच्च माध्यमिक स्कूल - 57602
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed