फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   bollywood actor emraan hashmi and sunny leone son studying in muzaffarpur bihar

बिहार में पढ़ रहा इमरान हाशमी और सनी लियोनी का 'बेटा', चौंकाने वाला है यह मामला

Thu, 10 Dec 2020 01:23 AM IST
कुमार संभव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कुमार संभव Updated Thu, 10 Dec 2020 01:23 AM IST
विज्ञापन
bollywood actor emraan hashmi and sunny leone son studying in muzaffarpur bihar
सनी लियोनी और इमरान हाशमी

बिहार के मुजफ्फरपुर में एक ऐसा मामला सामने आया है, जो आपको हैरान कर देगा। दरअसल, यहां बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी और अभिनेत्री सनी लियोनी का 'बेटा' पढ़ता है। यह सुनकर आप यकीनन चौंक गए होंगे और सोच रहे होंगे कि आखिर इन दोनों की शादी कब हुई? दरअसल, मीनापुर के धनराज डिग्री कॉलेज के एक छात्र का परीक्षा फॉर्म सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस फॉर्म में पिता की जगह इमरान हाशमी और मां की जगह सनी लियोनी का नाम लिखा है। वहीं, पते में चतुर्भुज लिखा है, जो शहर का रेड लाइट इलाका है। बता दें कि इस परीक्षा फॉर्म में मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी भी दर्ज है।

विज्ञापन

यह है पूरा मामला

जानकारी के मुताबिक, बिहार यूनिवर्सिटी की वेबसाइट पर इस वक्त स्नातक पार्ट-2 के परीक्षा फॉर्म ऑनलाइन भरे जा रहे हैं। इस दौरान एक शरारती छात्र ने फार्म में पिता का नाम इमरान हाशमी, मां का नाम सनी लियोनी और पता मुजफ्फरपुर रेड लाइट एरिया चतुर्भुज भर दिया। साथ ही, इस फॉर्म को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

विज्ञापन


फॉर्म वायरल हुआ तो मचा हड़कंप

बताया जा रहा है कि सोशल मीडिया पर इस फॉर्म के वायरल होने की जानकारी मिली तो बिहार विश्वविद्यालय में हड़कंप मच गया। इसके बाद मामले की जांच की गई, जिसमें पता लगा कि यह फॉर्म मीनापुर के धनराज डिग्री कॉलेज का है। इस मामले में परीक्षा नियंत्रक डॉ मनोज कुमार का कहना है कि छात्र ने मजाक में ऐसा किया होगा। वैसे ऑनलाइन भरा गया परीक्षा फॉर्म सत्यापन के लिए कॉलेज भेजा जाएगा। इसके बाद यूनिवर्सिटी में दो स्तरों पर फॉर्म की जांच होती है। अगर ऐसा फॉर्म मिलता है तो उसे निरस्त कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

फर्जी भी हो सकता है यह फॉर्म

विश्वविद्यालय से जुड़े लोगों का मानना है कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा यह फॉर्म फर्जी भी हो सकता है। हो सकता है कि किसी ने फोटोशॉप की मदद से यह कारस्तानी की हो और उसे सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed