फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Body of Toto driver found on Thakurbari platform in Samastipur

Bihar: समस्तीपुर में ठाकुरबाड़ी के चबूतरे पर टोटो चालक का मिला शव,अवैध संबंध को लेकर गला घोटकर हत्या का अंदेशा

Sun, 02 Apr 2023 10:02 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sun, 02 Apr 2023 10:02 PM IST
सार

समस्तीपुर में विभूतिपुर थाना क्षेत्र के मंदा वार्ड 8 मोहल्ले से रविवार सुबह एक टोटो चालक का शव मिलने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि अवैध संबंध को लेकर उसकी गला घोटकर हत्या की गई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया और मामले की जांच में जुट गई।

विज्ञापन
Body of Toto driver found on Thakurbari platform in Samastipur
घटनास्थल पर मौजूद स्थानीय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के समस्तीपुर में रविवार सुबह ठाकुरबाड़ी में एक टोटो चालक का शव मिला है। बताया जा रहा है कि अवैध संबंध को लेकर उसकी गला घोटकर हत्या की गई है। यह घटना विभूतिपुर थाना क्षेत्र के मंदा वार्ड 8 मोहल्ले की है। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। साथ ही वह मामले की जांच में जुट गई है। उक्त टोटो चालक पिछले दो साल से अपनी पत्नी और बच्चे से अलग दूसरी महिला के साथ रहता था। टोटो चालक की पहचान गांव के आलोक कुमार (35) के रूप में की गई है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, रविवार सुबह पूजा करने पहुंचे लोगों ने आलोक का शव ठाकुरबाड़ी के चबूतरे पर देखा, जिसके बाद ग्रामीणों ने शोर मचाया। हल्ला होने पर आसपास के लोग बड़ी संख्या में जुट गए। बाद में मामले की जानकारी विभूतिपुर पुलिस को दी गई है।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने बताया कि आलोक की शादी कई साल पहले हो चुकी है। उसके दो बच्चे भी हैं। लेकिन पिछले दो साल से वह अपनी पत्नी और बच्चों से अलग गांव में ही किसी दूसरी महिला के साथ रहता था। इस वजह से वह अपने घर पर भी नहीं आता था। हालांकि उसकी पत्नी अपने मायके में रहती है। वह टोटो चला कर अपना जीवन यापन करता था। सुबह लोगों ने उसका शव देखा। लोगों ने बताया कि उसके गले पर गला घोटे जाने का निशान मिला है। गला भी काफी फुला हुआ है। इससे माना जा रहा है कि उसकी हत्या गला घोटकर की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विभूतिपुर पुलिस इस मामले में एक महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। माना जा रहा है कि इस घटना का तार उक्त महिला से जुड़ा है। ग्रामीण कयास लगा रहे हैं कि आलोक की हत्या अवैध रूप से उक्त महिला के साथ रहने के कारण उनके परिजनों ने की है। हालांकि अब तक इस मामले में प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई है।


विभूतिपुर थाना अध्यक्ष संदीप पाल ने बताया कि घटना की सूचना के बाद पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है। अभी परिवार के लोगों ने बयान नहीं दिया है। बयान मिलने के बाद इस मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी। बहरहाल एक महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ किया जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed