फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bochaha by election 2022 All Updates, RJD, VIP, BJP, Amar Paswan, Gita devi, Baby Kumari

बिहार: बोचहां विधानसभा उपचुनाव में शाम छह बजे तक करीब 59.20 फीसदी मतदान, जानें किसका पलड़ा भारी?

Tue, 12 Apr 2022 11:35 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बोचहा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बोचहा Published by: संजीव कुमार झा Updated Tue, 12 Apr 2022 11:35 PM IST
सार

विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के टिकट पर जीते विधायक मुसाफिर पासवान के निधन के कारण  बोचहा विधानसभा सीट पर उपचुनाव कराया गया।

विज्ञापन
Bochaha by election 2022 All Updates, RJD, VIP, BJP, Amar Paswan, Gita devi, Baby Kumari
ईवीएम(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार में मुजफ्फरपुर जिले की बोचहां विधानसभा सीट पर मंगलवार को उपचुनाव में शाम छह बजे तक 59.20 फीसदी मतदान हुआ। बिहार के मुख्य निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय से प्राप्त जानकारी के मुताबिक, बोचहां (अनुसूचित जाति आरक्षित) विधानसभा क्षेत्र में मंगलवार को शांतिपूर्ण ढंग से मतदान सम्पन्न हुआ और शाम छह बजे तक करीब 59.20 मतदाताओं ने वोट डाला।

विज्ञापन


बोचहां विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव के लिए कुल 350 मतदान केन्द्र बनाए गए थे, जिनमें से 54 मतदान केन्द्र केवल महिला मतदाताओं के लिए थे। सभी मतदान केन्द्रों पर केन्द्रीय पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गई थी। निर्वाचन अधिकारी कार्यालय के अनुसार इस उपचुनाव के मतदान के दौरान कुल 12 शिकायतें प्राप्त हुई जिनका निराकरण किया गया।
विज्ञापन


इस विधानसभा क्षेत्र में कुल सामान्य मतदाताओं की संख्या 290544 तथा सेवा मतदाताओं की कुल संख्या 411 है। इस उपचुनाव में 13 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला मतपेटियों में कैद हो गया जिनमें तीन महिलाएं भी शामिल हैं। बोचहां विधानसभा क्षेत्र में बिहार विधानसभा चुनाव 2015 और 2022 में मतदान प्रतिशत क्रमशः 65.50 और 65.19 रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


बॉलीवुड सेट डिजाइनर से राजनेता बने मुकेश सहनी की विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के टिकट पर जीते विधायक मुसाफिर पासवान के निधन के बाद इस सीट पर उपचुनाव कराया गया है। हाल ही में अपना मंत्री पद खो चुके सहनी शुरू में मृतक विधायक के बेटे अमर को मैदान में उतारना चाहते थे, लेकिन अमर ने बिहार की मुख्य विपक्षी पार्टी राजद के उम्मीदवार के रूप में इस विधानसभा क्षेत्र से अपना भाग्य आजमा रहे हैं ।


सहनी ने इस विधानसभा क्षेत्र से गीता देवी को मैदान में उतारा है जिनके पिता रमई राम 2020 के विधानसभा चुनाव में राजद के उम्मीदवार थे। भाजपा ने बेबी कुमारी को मैदान में उतारा है । कुमारी ने इस निर्वाचन क्षेत्र का कई बार विभिन्न दलों के टिकट पर प्रतिनिधित्व कर चुके रमई राम को 2015 के बिहार विधानसभा चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर हराया था। कांग्रेस के अलावा चार निर्दलीय और असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम सहित कुछ अन्य छोटे दलों के उम्मीदवार भी इस सीट से अपना भाग्य आजमा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed