फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bloody clash in Kaudiyan village of Siwan, more than a dozen people injured in years old rivalry

Bihar: सीवान के कौड़ियां गांव में खूनी संघर्ष, वर्षों पुरानी रंजिश में एक दर्जन से अधिक लोग घायल

Sat, 28 Jun 2025 06:55 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Sat, 28 Jun 2025 06:55 PM IST
सार

सीवान जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र के कौड़ियां गांव में शनिवार को दो पक्षों के बीच वर्षों पुराने विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। धारदार हथियारों से हुई इस झड़प में दोनों ओर से एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए।
 

विज्ञापन
Bloody clash in Kaudiyan village of Siwan, more than a dozen people injured in years old rivalry
इलाज करते डॉक्टर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीवान जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र के कौड़ियां गांव में शनिवार को दो पक्षों के बीच वर्षों पुराने विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। धारदार हथियारों से हुई इस झड़प में दोनों ओर से एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। बसंतपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत कौड़ियां गांव में शनिवार को वर्षों पुरानी रंजिश ने एक बार फिर भयावह रूप ले लिया। दो पक्षों के बीच हुए खूनी संघर्ष में दोनों ओर से करीब एक दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घटना के बाद पूरे गांव में तनाव का माहौल है, वहीं पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है।
विज्ञापन


दो साल पुरानी हत्या से जुड़ा है विवाद
जानकारी के मुताबिक यह विवाद करीब दो वर्ष पूर्व हुई एक हत्या से जुड़ा है। आरोप है कि उस मामले में एक पक्ष के कुछ लोग जेल गए थे, जो हाल ही में रिहा होकर लौटे हैं। तभी से गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई थी। शनिवार को इसी रंजिश ने हिंसक रूप ले लिया और दोनों पक्षों के बीच धारदार हथियारों से मारपीट शुरू हो गई।
विज्ञापन


धारदार हथियार से किया गया हमला
पहले पक्ष का कहना है कि शनिवार को दूसरे पक्ष के लोगों ने अचानक धारदार हथियार से हमला कर दिया। इस हमले में किरण कुमारी, हंसनाथ महतो, रवि कुमार, राहुल कुमार और निशा कुमारी समेत करीब आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को प्राथमिक इलाज के बाद सिवान सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पंचायती के दौरान हुआ हमला
वहीं दूसरे पक्ष का कहना है कि दोनों पक्षों में पैसों के लेन-देन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। इसी को लेकर गांव में पंचायत बुलाई गई थी। पंचायती स्थल पर पहुंचते ही पहले पक्ष ने उन पर हमला कर दिया। इस झड़प में वीरेंद्र महतो, मेघनाथ महतो, गीता देवी और ब्रजकिशोर महतो घायल हुए हैं, जिनमें से कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है।


यह भी पढ़ें: कहलगांव में निकली भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा, वैदिक रीति से निभाई जाती है रथ यात्रा की परंपरा

पुलिस ने संभाला मोर्चा, जांच जारी
घटना की गंभीरता को देखते हुए महाराजगंज एसडीपीओ राकेश रंजन मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि दोनों पक्षों की ओर से प्राथमिकी दर्ज कराई गई है और घायलों को बेहतर इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। बसंतपुर थाना अध्यक्ष को मामले की गहन जांच कर कार्रवाई का निर्देश दिया गया है। वहीं गांव में किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए एहतियातन पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed