फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   blast reported near Police Training Centre in the Nathnagar area of Bhagalpur

Bihar: बिहार पुलिस प्रशिक्षण केंद्र के मुख्य गेट पर विस्फोट से मची अफरातफरी, जांच टीम ने किए नमूने एकत्रित

Sat, 30 Jul 2022 01:39 AM IST
Jeet Kumar एएनआई, भागलपुर
एएनआई, भागलपुर Published by: Jeet Kumar Updated Sat, 30 Jul 2022 01:39 AM IST
सार

पुलिस मौके पर पहुंची और नमूने भी एकत्र किए। मामले की छानबीन शुरू कर दी गई है। बम ब्लास्ट उस जगह हुआ है जहां हजारों की संख्या में ट्रेनिंग करने वाले पुलिस रहते हैं।

विज्ञापन
blast reported near Police Training Centre in the Nathnagar area of Bhagalpur
मामले की छानबीन शुरू - फोटो : ANI

विस्तार

Bihar News: बिहार के भागलपुर में शुक्रवार को बम ब्लास्ट की घटना सामने आई है। जानकारी के मुताबिक, बिहार पुलिस प्रशिक्षण केंद्र नाथनगर के आवासीय परिसर के मुख्य गेट के पास एक कम तीव्रता वाला विस्फोट हुआ, हालांकि इस घटना में किसी को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। धमाके के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।

विज्ञापन


कांस्टेबल अनुरंजन कुमार ने कहा कि सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और नमूने भी एकत्र किए। मामले की छानबीन शुरू कर दी गई है। बम ब्लास्ट उस जगह हुआ है जहां हजारों की संख्या में ट्रेनिंग करने वाले पुलिस रहते हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस अधिकारी ने कहा कि स्थल से कई लोहे की कीलें बरामद की गईं हैं जो यह संकेत देती हैं कि यह एक छोटा पटाखा या बम है जिसे रेत में छोड़ दिया गया था और यह दबाव नहीं झेलने के बाद फट गया। 


एसएसपी ने कहा कि एफएसएल और बम निरोधक दल द्वारा जांच पूरी करने के बाद ही अधिक जानकारी दी जा सकती है। यह घटना लालमटिया थाना क्षेत्र में बिहार पुलिस प्रशिक्षण केंद्र के पूर्वी आवासीय गेट के पास बम पर पानी के टैंकर के पहिए चढ़ जाने के बाद हुई है।

पुलिस प्रशिक्षण शिविर पास रहने वाले एक शख्स ने कहा कि विस्फोट की आवाज सुनने से पहले हम आराम कर रहे थे। बाहर आने पर हमने देखा कि मंसजल (पानी के टैंकर) के नीचे से धुआं आ रहा है। हमने वाहन के चालक से पूछा, और उसने कहा कि वाहन को कोई नुकसान नहीं हुआ है।  सूचना मिलने के बाद पुलिस हरकत में आई और बरामद बम के अवशेष व कांटे को जांच के लिए भेजा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed