{"_id":"62f5329d6fd7fc2712207dbb","slug":"bjp-will-lose-40-lok-sabha-seats-from-its-tally-in-3-states-alone-in-2024-lalan-singh-jdu-bjp-election-2024","type":"story","status":"publish","title_hn":"Election: जदयू का दावा- 2024 में भाजपा की सत्ता वापसी मुश्किल, सिर्फ तीन राज्यों में होगा 40 सीटों का नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Election: जदयू का दावा- 2024 में भाजपा की सत्ता वापसी मुश्किल, सिर्फ तीन राज्यों में होगा 40 सीटों का नुकसान
Thu, 11 Aug 2022 10:17 PM IST
अभिषेक दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Thu, 11 Aug 2022 10:17 PM IST
सार
ललन सिंह ने कहा कि वह लालू यादव से उनके स्वास्थ्य के बारे में जानने के लिए मिले और उनका आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन
Lalan Singh
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जदयू अध्यक्ष ललन सिंह ने गुरुवार को भाजपा पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा को 2024 में केंद्र की सत्ता से हाथ धोना पड़ेगा। उसने 2019 में जितनी सीटें जीती हैं, उनमें 40 लोकसभा सीट तो सिर्फ तीन राज्यों से ही कम हो जाएंगी।
विज्ञापन
राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव से मुलाकात के बाद पत्रकारों से बात करते हुए सिंह ने संवाददाताओं से कहा कि भाजपा बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल में 2019 के मुकाबले 40 लोकसभा सीटें हार जाएगी।
विज्ञापन
ललन सिंह ने कहा कि वह लालू यादव से उनके स्वास्थ्य के बारे में जानने के लिए मिले और उनका आशीर्वाद लिया। उन्होंने कहा कि मैंने लालू यादव से आशीर्वाद लिया कि हमें 2024 के चुनावों में भाजपा को उखाड़ फेंकना है। हमें उनकी संख्या केवल 40 सीटों से कम करने का लक्ष्य रखना है, क्योंकि उन्होंने 303 सीटें जीती थीं।लोकसभा में बहुमत का आंकड़ा 272 है।
विज्ञापन
उन्होंने दावा किया कि केवल बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल में उनकी संख्या 40 सीटों से कम हो जाएगी। 2019 में बीजेपी ने इन तीनों राज्यों में 47 सीटें जीती थीं। उन्होंने कहा कि बिहार में महागठबंधन सरकार, जिसमें जद (यू) और राजद के अलावा कांग्रेस और वामपंथी शामिल हैं, सुचारू रूप से चलेगी और उनका अच्छा समन्वय होगा।