फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   BJP's State Working Committee: Along with the Lok Sabha elections, party will prepare for the Bihar election

भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति: लोकसभा चुनाव के साथ पार्टी अब बिहार चुनाव की भी तैयारी करेगी

Sat, 28 Jan 2023 09:57 PM IST
कुमार जितेंद्र ज्योति न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा Published by: कुमार जितेंद्र ज्योति Updated Sat, 28 Jan 2023 09:57 PM IST
सार

BJP Bihar Working Committee : बिहार प्रदेश भाजपा की दो दिवसीय कार्यसमिति के पहले दिन भाजपा नेताओं ने 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ ही बिहार की मौजूदा परिस्थितियों के हिसाब से बिहार विधानसभा चुनाव के लिए भी कमर कसने के संकेत दिए।

विज्ञापन
BJP's State Working Committee: Along with the Lok Sabha elections, party will prepare for the Bihar election
दरभंगा में बिहार भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक के पहले दिन चुनाव पर चर्चा हुई। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार प्रदेश भाजपा की दो दिवसीय कार्यसमिति की बैठक में 2024-25 के दोनों चुनावों की रूपरेखा नजर आने लगी। बैठक के पहले दिन भाजपा नेताओं ने 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ ही बिहार की मौजूदा परिस्थितियों के हिसाब से बिहार विधानसभा चुनाव के लिए भी कमर कसने के संकेत दिए। भाजपा नेताओं ने जदयू-राजद के संबंधों की भी चर्चा की और बदली परिस्थितियों में बिहार के हालात पर भी।

विज्ञापन


सभी जातियों का वोट भाजपा के खाते में आएगा
बिहार विधान परिषद् में प्रतिपक्ष के नेता सम्राट चौधरी ने दरभंगा में आयोजित भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश कार्य समिति की बैठक के दौरान कहा कि नीतीश कुमार बिहार की राजनीति से अप्रासंगिक हो चुके हैं। बिहार में उनकी राजनीति समाप्त हो गई है। अब वह कोई भी बहाना बनाएं, नहीं चलने वाला। हम तो भगवान राम के पूजा करने वाले हैं और वे लोग राम का विरोध करने वाले। रामचरितमानस का विरोध करने वाले हैं। इसलिए स्पष्ट है कि पूरे बिहार में  भारतीय जनता पार्टी को मजबूत करने के लिए सभी जातियों का वोट भाजपा के नेतृत्व में आने के लिए काम करेंगे। उन्होंने उपेन्द्र कुशवाहा और नीतीश कुमार के बीच हो रही बयानबाजी को लेकर कहा कि उनका टूटना जारी रहेगा। नीतीश कुमार ऐसे व्यक्ति हैं, जिनके बारे में कहा जाता है कि कोई ऐसा सगा नहीं, जिसे उन्होंने ठगा नहीं। अकेले में जो-जो लोग बात करेंगे, उनका राजनीतिक हत्या नीतीश जी जरूर करेंगे।  इसलिए 2024 आते-जाते उनका सभी लोग साथ छोड़ देंगे।
विज्ञापन


जिस कारण जदयू के साथ गए, अब वह उसी के साथ 
भाजपा की प्रदेश कार्य समिति की दो दिवसीय बैठक दरभंगा के लहेरियासराय स्थित पोलो मैदान प्रेक्षागृह में शुरू हुई। स्वागत भाषण जिला अध्यक्ष जीवछ सहनी ने किया। उद्घाटन सत्र के अध्यक्षीय भाषण में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. संजय जायसवाल ने अपने संबोधन में कार्यकर्ताओं को विभिन्न विषयों से रूबरू करवाते हुए कहा कि जदयू के साथ हमारा गठबंधन रहा है। राजद के द्वारा बिहार पर थोपे गए जंगलराज को हटाना हमारी जिम्मेदारी थी और उसके निर्वहन के लिए हम जदयू के साथ गए थे। यह एक प्रामाणित सत्य है कि हमने बिहार को हत्या, लूट, अपहरण, प्रशासनिक अराजकता और भ्रष्टाचार की विकराल परिस्थितियों से बाहर निकालने में सफल हुए थे। आज जब नीतीश उसी जंगल राज की शरण में जा चुके हैं, तब बिहार की जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत में बिहार की भागीदारी की उम्मीदें लगाए बैठी है। हमें इसमें खरा उतरना है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


कई बड़े नेताओं ने किया संबोधित
प्रदेश कार्यकारिणी को राष्ट्रीय महामंत्री सह बिहार प्रभारी विनोद तावड़े, केंद्रीय मंत्री आर के सिंह, केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय, चौधरी, बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता विजय सिन्हा, राज्यसभा सांसद व पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी, पूर्व उप मुख्यमंत्री रेणु देवी व तारकिशोर प्रसाद के साथ गोपाल सिंह, रवि शंकर प्रसाद, मंगल पांडेय, नंद किशोर यादव, नागेंद्रजी, भीखू भाई दलसानिया, नवल किशोर यादव, ऋतुराज सिन्हा, सिद्धार्थ शम्भु, देवेश कुमार,पिंकी कुशवाहा आदि ने भी संबोधित किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed