फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   BJP's Samrat Choudhary took a jibe at CM Nitish Kumar, said - Memory loss CM, how will he become the PM

Bihar News : भाजपा ने कसा सीएम नीतीश कुमार पर तंज, कहा- मेमोरी लॉस सीएम कहां से बनेंगे प्रधानमंत्री

Tue, 12 Sep 2023 05:26 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Tue, 12 Sep 2023 05:26 PM IST
सार

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी को लड्डू से तौलने के बाद जैसे ही उक्त स्थल से हटे तो लोगों ने लड्डू लूट कर ले गये। मौजूद कार्यकर्ताओं के लाख मना करने के बाद भी लड्डू का लूट जारी रहा।

विज्ञापन
BJP's Samrat Choudhary took a jibe at CM Nitish Kumar, said - Memory loss CM, how will he become the PM
मीडिया से बातचीत करते भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार भाजपा के प्रदेश सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधा है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि नीतीश कुमार मेमोरी लॉस सीएम है और मेमोरी लॉस सीएम भला पीएम कहां से बन सकते हैं, जो बातें वे कहते हैं, वह तो उन्हें याद नहीं रहती, अब जनता के सामने मुख्यमंत्री गृह मंत्री को खोजने में लगे हुए हैं। इसलिए वह पीएम बनने के लायक नहीं है। दरअसल, सम्राट चौधरी शामिल होने के लिए गया पहुंचे थे, जहां गया जिले में विभिन्न जगहों पर कार्यकर्ताओं ने गाजे-बाजे के साथ उनका भव्य स्वागत किया।

विज्ञापन


वहीं कार्यक्रम में शामिल भाजपा नेता मनीष पंकज ने कहा कि सम्राट चौधरी के आगमन को लेकर कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह है। जगह-जगह पर उनका स्वागत किया गया है। आने वाले लोकसभा और विधानसभा चुनाव में भाजपा की ही जीत होगी। इसके लिए अभी से हमलोगों ने चुनावी तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन


लड्डु से तौले गए प्रदेश अध्यक्ष
वहीं बोधगया के खिरियावां गांव के समीप बीजेपी नेता संतोष गुप्ता ने प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी को सौ किलो लड्डु से तौला कर स्वागत किया। इधर, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी को लड्डू से तौलने के बाद जैसे ही उक्त स्थल से हटे तो लोगों ने लड्डू लूट कर ले गये। मौजूद कार्यकर्ताओं के लाख मना करने के बाद भी लड्डू का लूट जारी रहा। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष चिंटू शर्मा हरे राम सिंह, राणा रणजीत सिंह, अभिषेक कुमार, कुंदन सिंह, महेश शर्मा सहित कई लोग उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed