फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bjp projected samrat chaudhary as cm candidate in bihar, after giriraj singh now vijay sinha green light

Bihar BJP : सम्राट पर OK है क्या? विजय सिन्हा बोले- मोदी-योगी जैसा CM बनेगा; गिरिराज ने दोनों खूबियां बताई थीं

Wed, 03 May 2023 12:59 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Wed, 03 May 2023 12:59 PM IST
सार

Bihar : मंगलवार को केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बिहार भाजपा अध्यक्ष सम्राट चौधरी को बिहार का योगी और राज्य में नरेंद्र मोदी जैसा स्वीकार्य बताया था। बुधवार को विधानसभा में विपक्ष के नेता विजय कुमार सिन्हा ने भाजपा दफ्तर में बैठकर कहा कि मोदी और योगी के स्टाइल वाला ही बिहार में सीएम बनेगा।

विज्ञापन
Bjp projected samrat chaudhary as cm candidate in bihar, after giriraj singh now vijay sinha green light
नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

तो क्या बिहार में भारतीय जनता पार्टी एक चेहरे को सामने लाकर इस बार चुनाव में उतरेगी? तो क्या किसी एक चेहरे पर बिहार भाजपा एकजुट होकर चुनाव में ताकत झोंक सकेगी? तो क्या सम्राट चौधरी का नाम नीचे से ऊपर तक तय है? सवाल तो अब यही उठ रहे हैं। मंगलवार को केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बिहार भाजपा अध्यक्ष सम्राट चौधरी को बिहार का योगी और राज्य में नरेंद्र मोदी जैसा स्वीकार्य बताया था। बुधवार को विधानसभा में विपक्ष के नेता विजय कुमार सिन्हा ने भाजपा दफ्तर में बैठकर कहा कि मोदी और योगी के स्टाइल वाला ही बिहार में सीएम बनेगा। वह सम्राट चौधरी के नाम के सवाल को तो टाल गए, लेकिन नाम को काटा नहीं। अमर उजाला ने नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा से बातचीत की, जानिए उन्होंने क्या कहा...

विज्ञापन


सवाल- मंगलवार को केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने सम्राट चौधरी को मुख्यमंत्री का उम्मीदवार बताया

  • जवाब- गिरीराज सिंह की भावना का प्रकटीकरण है। भारतीय जनता पार्टी सामूहिक नेतृत्व चलती है और यहां पर मोदी और योगी जैसे लोग बड़े ही तप-तपस्या से निकलते हैं। उनको लोग स्वीकार करते हैं। भाजपा के किसी भी कार्यकर्ता का सपना साकार हो सकता है। यहां बूथ स्तर का कार्यकर्ता भी राष्ट्रपति,प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री बनता है। यहां कोई विवाद नहीं है। भाजपा जाति आधारित पार्टी नहीं है, परिवार आधारित पार्टी नहीं है, व्यक्ति आधारित पार्टी नहीं है, यह सामूहिक नेतृत्व की पार्टी है।
  • विज्ञापन


सवाल - कुछ दिन पहले नित्यानंद राय के नाम पर चर्चा हो रही थी?

  • जवाब-  मैं कह रहा हूं कि नित्यानंद राय, सम्राट चौधरी या खुद गिरिराज सिंह हों। कुछ दिन पहले संजय जयसवाल की भी बात हो रही थी। भाजपा का हर कार्यकर्ता मुख्यमंत्री पद के योग्य है। और हमारे नेतृत्व और संघ के संस्कार पर जो खड़ा उतरेगा, वह निश्चित तौर पर नेतृत्व करेगा। 
  • विज्ञापन
    विज्ञापन


सवाल -आप किसे बेहतर करेंगे कहेंगे नित्यानंद राय या सम्राट चौधरी को?

  • जवाब- सभी कार्यकर्ता बेहतर है। सभी सक्षम है और सभी भारतीय जनता पार्टी के त्याग तपस्या बलिदान के लिए तैयार हैं।


सवाल - जैसे प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार नरेंद मोदी को बताया गया था, वैसे ही सम्राट चौधरी को मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार बनाया जाएगा?

  • जवाब - मैंने पहले ही बता दिया कि हमारा नेतृत्व किसी परिवार का और व्यक्ति का नहीं है। यह एक सामूहिक नेतृत्व की पार्टी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed