फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   BJP pinch on Tej Pratap and Tejashwi Yadav over supremacy in Rjd

लालू परिवार में घमासान: तेजप्रताप ने कहा- जगदानंद की मनमानी नहीं चलेगी, भाजपा ने ली चुटकी

Mon, 09 Aug 2021 08:50 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: प्रशांत कुमार Updated Mon, 09 Aug 2021 08:50 AM IST
सार

राष्ट्रीय जनता दल में एक बार फिर वर्चस्व की लड़ाई की खबरें सामने आ रही है। लालू प्रसाद के दोनों बेटे तेजस्वी और तेजप्रताप के बीच वर्चस्व को लेकर तनातनी का माहौल है। वहीं, भाजपा ने चुटकी ली है। भाजपा ने कहा कि तेज प्रताप के साथ अन्याय हुआ है। 

विज्ञापन
BJP pinch on Tej Pratap and Tejashwi Yadav over supremacy in Rjd
तेज प्रताप और तेजस्वी यादव - फोटो : PTI

विस्तार

राष्ट्रीय जनता दल एक बार फिर अंदरूनी कलह से जूझ रही है। पार्टी प्रमुख लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव के बयानों से पार्टी के भीतर नेताओं में नाराजगी बढ़ रही है। वहीं, तेजस्वी यादव भी दूरियां बना रहे हैं। दोनों के बीच वर्चस्व को लेकर मनमुटाव की खबरें आ रही हैं। इधर,  भाजपा ने पार्टी में  खटपट को लेकर राजद और तेज प्रताप पर चुटकी ली है। बिहार भाजपा ने नसीहत देते हुए कहा कि तेज प्रताप को कम से कम पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष ही बना दिया जाए। 

विज्ञापन


तेज प्रताप या मीसा भारती बनें राष्ट्रीय अध्यक्ष
बिहार भाजपा नेता अरविंद कुमार सिंह ने चुटकी लेते हुए कहा कि तेज प्रताप के साथ नाइंसाफी हुई और लालू यादव का बड़ा बेटा होने के नाते उन्हें ही बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष होना चाहिए था। क्योंकि तेज प्रताप बिहार की जनता को अपनी संपत्ति समझते हैं, लेकिन लालू यादव ने तेज प्रताप के साथ नाइंसाफी की। इसलिए अब इंसाफ करते हुए उन्हें राजद का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया जाना चाहिए या फिर मीसा भारती को पार्टी की कमान दे देनी चाहिए। 
विज्ञापन


तेजप्रताप के बयान की निंदा
हालांकि, भाजपा नेता अरविंद सिंह ने तेज प्रताप के हिटलर वाले बयान की निंदा की। अरविंद सिंह ने कहा कि तेज प्रताप को ऐसा नहीं बोलना चाहिए था। जगदानंद सिंह पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हैं, तेज प्रताप का उनके खिलाफ बयान देना उचित नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश अध्यक्ष पर तेज प्रताप का फूटा गुस्सा
बता दें कि 8 अगस्त को राजद के एक कार्यक्रम में तेज प्रताप यादव ने पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह पर निशाना साधते हुए उन्हें हिटलर तक कह डाला। तेज प्रताप ने कहा कि जगदानंद सिंह सब जगह जाकर हिटलर की तरह बोलते हैं।  पार्टी कार्यालय का मेन गेट अध्यक्ष की मर्जी से खुलता और बंद होता है। पिताजी के समय दरवाजा हमेशा खुला रहता था, लेकिन उनके जाने के बाद बहुत लोगों ने मनमानी शुरू कर दी है। तेज प्रताप यहीं तक नहीं रुके। उन्होंने जगदानंद सिंह को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि कुर्सी किसी की बपौती नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed