फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   BJP National President JP Nadda's visit to Bihar, Patna, 100th birth anniversary of Kailashpati Mishra; NDA

Bihar: पटना में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बोले- दलितों और सामाजिक न्याय के लिए हमेशा लड़ते रहे कैलाशपति मिश्र

Thu, 05 Oct 2023 04:46 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Thu, 05 Oct 2023 04:46 PM IST
सार

भाजपा के भीष्म पितामह कहे जाने वाले कैलाशपति मिश्र की 100वीं जयंती के समारोह में शामिल होने के लिए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा पटना पहुंच चुके हैं। भाजपा और भाजयुमो की ओर से पटना की सड़कों पर उनका भव्य स्वागत किया गया।

विज्ञापन
BJP National President JP Nadda's visit to Bihar, Patna, 100th birth anniversary of Kailashpati Mishra; NDA
जेपी नड्डा का स्वागत करते भाजपा नेता। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश (जेपी) नड्डा 9 माह के अंदर दूसरी बार गुरुवार को पटना पहुंचे। पटना एयरपोर्ट पर बिहार भाजपा के शीर्ष नेतृत्व समेत सैकड़ों कार्यकर्ता उनके स्वागत में खड़े थे। प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने उनका स्वागत किया। वहीं पटना मेयर सीता साहू ने अन्य भाजपा महिला कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर जेपी नड्डा की आरती उतारी। भाजपा और भाजयुमो की ओर से पटना की सड़कों पर उनका भव्य स्वागत किया गया। पटना एयरपोर्ट से लेकर गांधी मैदान तक हजारों कार्यकर्ता ढोल-नगाड़े के साथ उनका भव्य स्वागत करने के लिए खड़े हैं।  पूरे पटना को बड़े-बड़े पोस्टर और बैनरों से पाट दिया गया है। बापू सभागार पहुंचे ही भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का भव्य स्वागत हुआ। 

विज्ञापन


बापू सभागार में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को सुनने आए लोग।

विज्ञापन
दलितों के लिए और सामाजिक न्याय के लिए हमेशा लड़ते रहे कैलाशपति मिश्र
अपने संबोधन के दौरान भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्ड ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के लिए कैलाशपति मिश्र जी ने सारा जीवन लगा दिया था। आज हम जो यह विराट स्वरूप देख रहे हैं, उसके दधीचि के रूप में कैलाशपति मिश्र जी का हम देखते हैं। जिस बात के लिए कैलाशपति जी ने अपना जीवन लगाया, वही भारतीय जनता पार्टी की सोच, विचारधारा, दृष्टि और कार्य करने का तरीका है। गरीबों को आगे बढ़ाना ही हमारा लक्ष्य है। कैलाशपति जी अपने आप में एक संस्था थे। उन्होंने समाज के सभी वर्गों को आगे बढ़ाने का काम किया। एक माला में पिरोने का काम किया। वे दलितों के लिए और सामाजिक न्याय के लिए हमेशा लड़ते रहे। वे पार्टी के बिहार के भीष्म पितामह थे। वे विचारधारा के लिए लड़ते थे और विचारधारा के लिए ही समर्पित थे। कैलाशपति मिश्र जी पार्टी के प्रथम पंक्ति के नेता थे। कैलाशपति मिश्र जी पार्टी के प्रथम पीढ़ी के भी नेता थें। उन्होंने अपना जीवन और अपना बाल्यकाल स्वाधीनता आंदोलन में लगाया। इसके साथ-साथ उनका संपर्क राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से हुआ और 1945 में संघ प्रचारक के रूप में उन्होंने अपना जीवन समाज को समर्पित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

BJP National President JP Nadda's visit to Bihar, Patna, 100th birth anniversary of Kailashpati Mishra; NDA
जेपी नड्डा के स्वागत के लिए खड़ी पटना मेयर सीता साहू व अन्य। - फोटो : अमर उजाला

बापू सभागार से कार्यक्रम का शुभारंभ
बता दें कि भाजपा के भीष्म पितामह कहे जाने वाले कैलाशपति मिश्र की 100वीं जयंती के समारोह में शामिल होने के लिए जेपी नड्डा पटना पहुंचे। जयंती समारोह की शुरुआत पटना के बापू सभागार से हुई।। जेपी नड्डा ने बाबू सभागार में समारोह का शुभारंभ किया। इस कार्यक्रम में सभी शक्ति केंद्र प्रमुख, मंडल अध्यक्ष, कमेटी के सदस्य, पार्टी के अधिकारी शामिल रहे। इसके बाद पार्टी कार्यालय में भाजपा सांसदों, विधायकों और पार्टी के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर रहे हैं। जेपी नड्डा कोर कमेटी के साथ भी बैठक कर सकते हैं। इसके बाद आज यानी गुरुवार शाम ही दिल्ली के लिए वापस रवाना हो जाएंगे।

BJP National President JP Nadda's visit to Bihar, Patna, 100th birth anniversary of Kailashpati Mishra; NDA
जेपी नड्डा का स्वागत करतीं भाजपा महिला मोर्चा की सदस्य। - फोटो : अमर उजाला
समारोह के जरिए पुराने साथियों को एक्टिव करेगी भाजपा
बिहार भाजपा जन्मशताब्दी वर्षगांठ के रूप में मनाएगी। इसके तहत अगले एक माह तक राज्य के सभी जिलों में अलग-अलग कार्यक्रम होंगे। इसमें सभी जिलों के जनसंघ और भाजपा के पुराने साथियों को सम्मानित किया जाएगा। राजनीतिक पंडितों का कहना है कि आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर भाजपा अपने पुराने साथियों को फिर से साथ लाने की कोशिश कर रही है। कई पुराने भाजपा नेता पार्टी की गतिविधियों से दूर हो गए थे। इसलिए भाजपा इस कार्यक्रम के जरिए फिर से पुराने नेताओं को एक्टिव करेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed