फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Tejashwis thanda karna remark, BJP MP Rama Devi furious, alleges this

Bihar: तेजस्वी के 'ठंडा करना' वाले बयान पर भड़कीं भाजपा सांसद, पति की हत्या में लिप्त होने का लगाया आरोप

Mon, 29 Aug 2022 12:30 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Mon, 29 Aug 2022 12:30 PM IST
सार

रमा देवी ने पति की हत्या का आरोप लगाते हुए कहा, 'हां, उन्होंने किसी से ऐसा करवाया। इसमें कोई शक नहीं।' उन्होंने कहा कि, 'कितनों को ठंडा किया है, मेरे पति को भी उन्होंने ठंडा करवाया। मैं उसका जवाब देने को खड़ी हूं।

विज्ञापन
Tejashwis thanda karna remark, BJP MP Rama Devi furious, alleges this
भाजपा सांसद रमा देवी - फोटो : ANI

विस्तार

बिहार के शिवहर से भाजपा सांसद रमा देवी ने राज्य के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव के 'ठंडा करने' वाले बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने आरोप लगाया कि मेरे पति बृज बिहारी प्रसाद की हत्या में यादव परिवार का हाथ है।

विज्ञापन


रमा देवी ने पति की हत्या का आरोप लगाते हुए कहा, 'हां, उन्होंने किसी से ऐसा करवाया। इसमें कोई शक नहीं।' उन्होंने कहा कि, 'कितनों को ठंडा किया है, मेरे पति को भी उन्होंने ठंडा करवाया। मैं उसका जवाब देने को खड़ी हूं। जेल जाने के डर से तेजस्वी यादव ने नीतीश से हाथ मिलाया कि वह सीएम बन जाएगा और नीतीश बाबू को प्रधानमंत्री बनवा देगा, लेकिन जनता सब देख रही है।'
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


सुनें क्या कह रही हैं भाजपा सांसद रमा देवी

सब कुछ ठंडा दिया जाएगा : तेजस्वी
हाल ही में बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने नाम लिए बगैर केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय को लेकर 'ठंडा करने वाला' बयान दिया था। तेजस्वी ने कहा था- 'ई जो भाजपा में केंद्र में मंत्री हैं न जो बिहार में खेला करना चाह रहे थे, महाराष्ट्र वाला। वो थोड़ा लाइन में रहें। सब कुछ ठंडा दिया जाएगा। एने-ओने जो कर रहे हैं, जिनका सपना टूटा है न मुख्यमंत्री बनने का वो समझ जाएं। ज्यादा ख्वाब न देखें। दिल्ली वाले नहीं बचाएंगे।'

तेजस्वी ने नित्यानंद राय को लेकर दिया था बयान
इस पर रमा देवी ने आरोप लगाया कि मेरे पति मुख्यमंत्री न बन जाएं इसलिए इन्होंने मेरे पति को भी ठंडा कर दिया था। रमा देवी ने मीडिया से चर्चा में सवाल किया कि उस समय कितनों को ठंडा किया था? रमा देवी ने आरोप लगाया कि जिन्होंने हत्या करवाई उनका सहयोग लेकर नीतीश कुमार ने सरकार बना ली। 

बिहार में सीएम व जदयू प्रमुख नीतीश कुमार ने भाजपा से नाता तोड़कर राष्ट्रीय जनता दल (राजद) से हाथ मिला लिया है। अब नीतीश कुमार महागठबंधन सरकार के प्रमुख है। तेजस्वी यादव व रमा देवी के आरोप प्रत्यारोप से बिहार की सियासत फिर गर्मा सकती है। नई सरकार बनने के बाद से बिहार में भाजपा, जदयू व राजद के बीच जुबानी जंग जारी है। 

नीतीश का सुशील मोदी पर पलटवार, सरकार गिरवा दीजिए
उधर, भाजपा नेता सुशील मोदी के बिहार सरकार गिर जाने वाले बयान पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पलटवार किया। उन्होंने कहा, 'सुशील जी अगर कह रहे हैं तो उन्हें कहिए की सरकार गिरवा दें ताकि उन्हें कोई जगह मिल जाए। उन्हें कहिए कि वे रोज बोले ताकि केंद्र सरकार उनसे खुश हो जाए।



दरअसल, बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी ने हाल ही में कहा था कि आंतरिक विरोधाभासों के कारण नया गठबंधन टूट जाएगा। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा था कि लालू जब चाहेंगे नीतीश को हटाकर तेजस्वी को बिहार का मुख्यमंत्री बना देंगे। जदयू की उलटी गिनती शुरू हो गई है।सुशील मोदी ने करीब दस दिन पहले भी एक बयान जारी किया था। इसमें उन्होंने आशंका जताई थी कि अगर राजद का स्पीकर बना तो नीतीश सरकार गिरा देंगे। नीतीश को अलग कर लालू, तेजस्वी यादव को राज्य का मुख्यमंत्री बनवा देंगे। 
 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed