{"_id":"6477533ce44e99c36d0a9f57","slug":"bjp-mla-murari-mohan-jha-lodged-an-fir-against-dhirendra-kumar-dheeraj-son-of-bjp-mla-mishrilal-2023-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: भाजपा में ये हो क्या रहा है! MLA ने विधायक पुत्र पर दर्ज कराई FIR, सोशल मीडिया पोस्ट से थी नाराजगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: भाजपा में ये हो क्या रहा है! MLA ने विधायक पुत्र पर दर्ज कराई FIR, सोशल मीडिया पोस्ट से थी नाराजगी
Wed, 31 May 2023 07:34 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Wed, 31 May 2023 07:34 PM IST
सार
विधायक मुरारी मोहन झा ने कहा कि इस पोस्ट की वजह से मेरे आत्मसम्मान को क्षति पहुंची है। आरोप मनगढ़ंत, झूठे, बेबुनियाद और सत्य से परे हैं। सच्चाई यह है कि मेरा उक्त मो. इकबाल अंसारी से कोई सरोकार न था और न है। जबकि उक्त धीरेंद्र कुमार धीरज खुद कई गंभीर आपराधिक मामलों में आरोपी है।
विज्ञापन
भाजपा विधायक मुरारी मोहन झा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बिहार के दरभंगा जिला केवटी विधानसभा के भाजपा विधायक मुरारी मोहन झा बुधवार को बहादुरपुर थाने में आवेदन देने पहुंचे। इस दौरान धीरेंद्र कुमार धीरज पर आरोप लगाया कि उसने सोशल मीडिया पर उनके खिलाफ अपमानजनक और आपत्तिजनक पोस्ट करके गंभीर आरोप लगाए हैं। उसने पोस्ट में शराब तस्कर का भी साथ देने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
विधायक झा ने थाने में दिए आवेदन में कहा है कि 18 मई को मेरे खिलाफ एक अपमानजनक पोस्ट किया गया। उसमें कहा गया है कि इस महापुरुष को आप पहचानते होंगे। यह केवटी के पंचायत समिति सदस्य के पति मो. इकबाल अंसारी है जो केवटी विधायक के आशीर्वाद से इलाके में शराब का अवैध धंधा करते हैं। लेकिन केवटी पुलिस ने हिम्मत दिखा कर गिरफ्तार कर लिया। विधायक जी अपने होटल चलाते है और अपने लोगों से अवैध शराब की बिक्री करवाते हैं। केवटी को कलंकित करने वाले को जनता माफ नहीं करेगी। उसके बाद फिर 23 मई को भी धीरेंद्र कुमार धीरज ने मेरे खिलाफ अनर्गल पोस्ट किया।
विज्ञापन
इसी पोस्ट पर नाराज हुए विधायक मुरारी मोहन झा
विधायक मुरारी मोहन झा ने कहा कि इस पोस्ट की वजह से मेरे आत्मसम्मान को क्षति पहुंची है। आरोप मनगढ़ंत, झूठे, बेबुनियाद और सत्य से परे हैं। सच्चाई यह है कि मेरा उक्त मो. इकबाल अंसारी से कोई सरोकार न था और न है। जबकि उक्त धीरेंद्र कुमार धीरज खुद कई गंभीर आपराधिक मामलों में आरोपी है।
विज्ञापन
इस मामले को लेकर डीएसपी अमीत कुमार ने बताया कि विधायक मुरारी मोहन झा के दिए आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। आगे कार्रवाई भी की जा रही है।
भाजपा विधायक मिश्रीलाल का बेटा है धीरेंद्र कुमार
धीरेंद्र कुमार धीरज, वीआईपी के टिकट पर अलीनगर विधानसभा से चुनाव जीते और बाद में भाजपा पार्टी में शामिल हुए विधायक मिश्रीलाल यादव का बेटा है। धीरेंद्र की पत्नी भी स्थानीय मुखिया है। खुद धीरज का अपने क्षेत्र में काफी दबदबा है और विवाद में रहता है। धीरेंद्र कुमार धीरज ने कहा कि मैं मिश्रीलाल यादव का बेटा हूं, किसी से डरने वाला नहीं हूं। आप जहां से राजनीति कर रहे हैं, मैं दो-दो बार का वहां से मुखिया हूं। आपकी कृपा से मैं राजनीति नहीं कर रहा हूं।
अलीनगर से भाजपा विधायक मिश्रीलाल यादव ने कहा कि इस संबंध में मुझे कोई जानकारी नहीं है। मुरारी मोहन झा केवटी से भाजपा विधायक हैं और केवटी हमारा जन्म स्थल है। वैचारिक टकराहट हो सकती है। लेकिन केस क्या हुआ है, इसकी मुझे कोई जानकारी नहीं है। पता करते हैं, उसके बाद बताएंगे।