{"_id":"6485c00885df46bb5202b58e","slug":"bjp-leader-ramsurat-rai-gave-controversial-statement-says-rahul-gandhi-can-be-called-pappu-lappu-anything-2023-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Politics: BJP के पूर्व मंत्री ने दिया विवादित बयान, कहा- राहुल गांधी को पप्पू-लप्पू कुछ भी कहा जा सकता है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Politics: BJP के पूर्व मंत्री ने दिया विवादित बयान, कहा- राहुल गांधी को पप्पू-लप्पू कुछ भी कहा जा सकता है
Sun, 11 Jun 2023 06:07 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतामढ़ी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतामढ़ी
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Sun, 11 Jun 2023 06:07 PM IST
सार
रामसूरत राय से प्रेस कांफ्रेंस के दौरान पूछा गया कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी की दाढ़ी को लेकर विवादित बयान दिया है। उस पर उन्होंने सफाई देते हुए कहा कि प्रदेश अध्यक्ष ने देश में सभी दाढ़ी रखने वालों को आतंकी नहीं बताया है, दाढ़ी तो देश में सभी रखते हैं। लोग परिकल्पना करते हैं कि किसका चेहरा किससे मिलता है।
विज्ञापन
भाजपा नेता रामसूरत राय
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार के सीतामढ़ी में भाजपा के ‘नौ साल बेमिसाल’ कार्यक्रम के दौरान बिहार सरकार के पूर्व मंत्री रामसूरत राय ने राहुल गांधी को लेकर विवादित बयान दिया है। बिहार भाजपा अध्यक्ष सम्राट चौधरी के बयान पर राजद सांसद मनोज झा ने प्रतिक्रिया के रूप में सवाल पूछा कि देश में जो भी दाढ़ी रखते हैं, वह आतंकी ही हैं क्या? इस पर भाजपा नेता ने जवाब दिया कि राहुल गांधी को पार्टी के लोग पप्पू समझते हैं, तो उनको पप्पू-लप्पू कुछ भी कहा जा सकता है।
विज्ञापन
दरअसल, रामसूरत राय से प्रेस कांफ्रेंस के दौरान पूछा गया कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी की दाढ़ी को लेकर विवादित बयान दिया है। उस पर उन्होंने सफाई देते हुए कहा कि प्रदेश अध्यक्ष ने देश में सभी दाढ़ी रखने वालों को आतंकी नहीं बताया है, दाढ़ी तो देश में सभी रखते हैं। लोग परिकल्पना करते हैं कि किसका चेहरा किससे मिलता है। राहुल गांधी का चेहरा लादेन की तरह देखने में लग रहा था तो उन्होंने अपनी बात रखी है। वैसे राहुल गांधी अक्सर अपना हुलिया बदलते रहते हैं।
विज्ञापन
रामसूरत राय से पूछा गया कि आरजेडी का कहना है कि सुर्खियों में रहने के लिए सम्राट चौधरी इस तरीके के बयान देते रहते हैं। इसपर उन्होंने जवाब देते हुए कहा कि भाजपा के कोई भी नेता या कार्यकर्ता पूरे सबूत के साथ किसी के बारे में बोलते हैं।
विज्ञापन
दरअसल, भाजपा 2024 के लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटी हुई है। उसको लेकर बीजेपी की ओर से ‘नौ साल बेमिसाल’ कार्यक्रम हर जिले में आयोजित किए जा रहे हैं। इसी सिलसिले में सीतामढ़ी भाजपा कार्यालय में मीडिया संवाद सह प्रेस वार्ता आयोजित की गई थी। जहां पूर्व मंत्री सह भाजपा के जिला प्रभारी विधायक रामसूरत राय भी मौजूद रहे।