{"_id":"649afb14c2612d2f980fc38c","slug":"bjp-leader-nandkishore-yadav-says-those-who-killed-democracy-are-making-false-allegations-against-modi-2023-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Politics: BJP नेता नंदकिशोर यादव बोले, जिन्होंने की लोकतंत्र की हत्या वे मोदी पर मढ़ रहे झूठा आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Politics: BJP नेता नंदकिशोर यादव बोले, जिन्होंने की लोकतंत्र की हत्या वे मोदी पर मढ़ रहे झूठा आरोप
Tue, 27 Jun 2023 08:37 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Tue, 27 Jun 2023 08:37 PM IST
सार
पूर्व मंत्री, बिहार सरकार नंदकिशोर प्रसाद यादव ने विपक्षी दलों पर जमकर हमला किया। उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी, राहुल गांधी जैसे नेता जिन्होंने लोकतंत्र की हत्या की है, वे लोग देश और देशवासियों की सच्ची श्रद्धा से सेवा कर रहे प्रधानसेवक पीएम मोदी पर झूठा आरोप मढ़ने का विफल प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन
महाजनसंपर्क अभियान के दौरान भाजपा कार्यकर्ता
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय जनता पार्टी की ओर से मंगलवार को बिहारशरीफ में नालंदा लोकसभा स्तरीय विशाल जनसभा आयोजित किया गया। इसमें मुख्य अतिथि के तौर पर पूर्व मंत्री नंदकिशोर प्रसाद यादव, पूर्व केंद्रीय मंत्री रामचंद्र प्रसाद सिंह और बिहारशरीफ विधायक डॉ. सुनील कुमार शामिल रहे। इस दौरान पीएम नरेंद्र मोदी के ‘मेरा बूथ सबसे मजबूत’ कार्यक्रम को भी सुना गया।
विज्ञापन
बूथ कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि आज एक साथ देश के दस लाख बूथों पर कार्यकर्ताओं से जुड़कर बातचीत करने का अवसर प्राप्त हुआ है। बूथों पर और अधिक प्रभावी ढंग से कार्य करने के लिए पीएम मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कार्यकर्ताओं को मंत्र दिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि सारे विरोधियों को देश की जनता सिरे से नकार कर फिर प्रचंड बहुमत से भाजपा की सरकार बनाएगी।
विज्ञापन
वहीं, जनसभा को संबोधित करते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री रामचंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि हम सभी कार्यकर्ताओं को अपने-अपने बूथों पर पूरी ताकत से जुट जाना है और अपने जिला में कमल खिला देना है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने हमेशा देश का सर ऊंचा किया है। एक भी काम ऐसा नहीं किया जो देशवासियों को बुरा लगे।
विज्ञापन
इस दौरान पूर्व मंत्री, बिहार सरकार नंदकिशोर प्रसाद यादव ने विपक्षी दलों पर जमकर हमला किया। उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी, राहुल गांधी जैसे नेता जिन्होंने लोकतंत्र की हत्या की है, वे लोग देश और देशवासियों की सच्ची श्रद्धा से सेवा कर रहे प्रधानसेवक पीएम मोदी पर झूठा आरोप मढ़ने का विफल प्रयास कर रहे हैं। जो प्रधानसेवक दिन-रात मेहनत कर सैकड़ों जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से समाज के अत्यंत पीछड़े लोगों को भी विकास की मुख्यधारा में जोड़ने का काम कर रहे हैं। उन्हें जनता का भरपूर आशीर्वाद फिर से मिलना निश्चित है।
बिहारशरीफ विधायक डॉ. सुनील कुमार ने कहा कि हमें अपनी सारी ताकत बूथ कमिटी और पन्ना प्रमुख पर केंद्रित करना है। जितना अधिक मजबूत और सक्रिय बूथ कमिटी होगा जीत उतनी ही बड़ी होगी। बिहारशरीफ महानगर उत्तरी के अध्यक्ष अमरेश कुमार ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता अपनी पार्टी के प्रति बहुत ही कर्मठ, मेहनती और निष्ठावान होता है। आगामी लोकसभा और बिहार विधानसभा चुनावों में जी तोड़ मेहनत कर भाजपा को विजयी बनाकर इसे साबित कर दिखाएंगे।