फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   BJP Former minister Ajit Kumar attack on RJD leaders Bihar Hindi News

Bihar News: भाजपा नेता अजीत ने की योगी मॉडल की मांग, खेला वाले बयान पर कहा- राजद खुद हुई खेला का शिकार

Mon, 29 Jan 2024 04:27 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Mon, 29 Jan 2024 04:27 PM IST
सार

राजद नेताओं द्वारा दिए गए खेला वाले बयान पर हमला करते हुए पूर्व मंत्री अजीत कुमार ने कि खेला तो चुका है और अब राजद के लोग सड़कों पर हैं। हमारी सरकार अभी और खेला करेगी। इनका खेला फेल हो चुका है।

विज्ञापन
BJP Former minister Ajit Kumar attack on RJD leaders Bihar Hindi News
पूर्व मंत्री अजीत कुमार। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार में एनडीए की नई सरकार के गठन के बाद भाजपा नेताओं ने राजद नेताओं के बयान पर पलटवार करना शुरू कर दिया है। भाजपा के पूर्व मंत्री अजीत कुमार ने मुजफ्फरपुर में कहा- बिहार में खेला होने की बात कहने वाले खुद खेला के शिकार हो गए हैं और अब सड़कों पर उतरकर हल्ला कर रहे हैं। राजद नेताओं की हाल खिसयानी बिल्ली खंभा नोचे वाला है।

विज्ञापन


बीजेपी के वरिष्ठ नेता और बिहार सरकार में मंत्री रहे अजीत कुमार ने कहा कि बिहार में अब अच्छे लोग लौट आए हैं। पीएम मोदी के नेतृत्व में बिहार का उद्धार होने जा रहा है। राजद नेताओं की बोलती बंद है,  इसलिए अनर्गल बयान दे रहे हैं। 
विज्ञापन

 
अजीत कुमार ने कहा बिहार में भी योगी मॉडल लागू जाए। यह बात डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने भी कही है।  बिहार की जनता भी यही चाहती है। 

राजद नेताओं द्वारा दिए गए खेला वाले बयान पर हमला करते हुए अजीत कुमार ने कि खेला तो चुका है और अब राजद के लोग सड़कों पर हैं। हमारी सरकार अभी और खेला करेगी। इनका खेला फेल हो चुका है, असली खेल भाजपा ने कर दिया,  इसकी वजह से यह लोग कुछ भी बोल रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed