फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   bjp Core committee meeting before Amit Shah's visit to Bihar.samrat chaudhary.nityanand ray. giriraj singh

Bihar: अमित शाह के दौरे से पहले भाजपा की बैठक, केंद्रीय मंत्री बोले- सनातन को समाप्त करने वाले खुद मिट जाएंगे

Fri, 15 Sep 2023 04:00 AM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Fri, 15 Sep 2023 04:00 AM IST
सार

BJP Core Committee Meeting : सम्राट चौधरी ने कहा कि बच्चे स्कूल नाव पर जाते हैं और नाव डूब जाती है। बिहार के छोटे-छोटे बच्चे मर रहे हैं लेकिन मुख्यमंत्री के पास उन्हें देखने का समय नहीं है। 

विज्ञापन
bjp Core committee meeting before Amit Shah's visit to Bihar.samrat chaudhary.nityanand ray. giriraj singh
सम्राट चौधरी नित्यानंद राय विजय सिन्हा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्रीय गृह मंत्री और भाजपा के पूर्व अध्यक्ष अमित शाह 16 दिसंबर को बिहार के झंझारपुर आ रहे हैं। यहां वह भाजपा की एक रैली को संबोधित करेंगे। अमित शाह के बिहार दौरे से पहले गुरुवार को भाजपा कोर कमेटी की बैठक होटल मौर्य में आयोजित हुई। इस बैठक में पार्टी के प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े, प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी, केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय, विजय सिन्हा, राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी, केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह,संजय जायसवाल सहित पार्टी के अन्य बड़े नेता शामिल हुए। भाजपा कोर कमेटी के बैठक का नेतृत्व बीजेपी बिहार प्रभारी विनोद तावड़े ने किया।

विज्ञापन


विज्ञापन


जमकर बरसे गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय
कोर कमेटी की बैठक के दौरान गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय नीतीश कुमार पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि सनातन सत्य है। सनातन को समाप्त करने वाले खुद मिट जाएंगे। सनातन सेवा है, सनातन सदाचार है। सनातन भारत की संस्कृति का मूल आधार है। वहीं केन्द्रीय मंत्री सह सांसद गिरिराज सिंह ने कहा कि I.N.D.I.A. का एजेंडा वही है जो स्टालिन के मंत्री ने कह दिया, सनातन धर्म को खत्म करना। तुम परशुराम-राम के वंशज हो खड़ा हो प्रतिकार करो। वहीं भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष संजय जयसवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री के साथ देश की जनता जुड़ी हुई है इसलिए विपक्ष को ज्यादा समस्या है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सम्राट ने कहा - लालू को फंसाया 
कोर कमेटी की बैठक के दौरान प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने कहा कि भोपाल में कांग्रेस है वहां राजद और जदयू मेहमान बनकर जाएंगे। 40 के जगह 80 सीट पर भी चुनाव लड़ेंगे तब भी जीत भाजपा की ही होगी। उन्होंने कहा कि "लालू प्रसाद जी चारा घोटाले में जेल गए उसका सारा जिम्मेदारी जदयू के नेताओं पर है उन्होंने लालू को फंसाया है। उन्होंने कहा कि बिहार के बच्चे स्कूल नाव पर जाते हैं और नाव डूब जाती है। बिहार के छोटे-छोटे बच्चे मर रहे हैं लेकिन मुख्यमंत्री को उन्हें देखने का समय नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed