{"_id":"5f365fa88ebc3e4ad91c811e","slug":"bjp-appointed-devendra-fadnavis-as-election-in-charge-for-bihar-assembly-election","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar Election : भाजपा ने फडणवीस को बनाया प्रभारी, सुशांत की मौत बनेगा चुनावी मुद्दा!","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar Election : भाजपा ने फडणवीस को बनाया प्रभारी, सुशांत की मौत बनेगा चुनावी मुद्दा!
Fri, 14 Aug 2020 03:49 PM IST
गौरव पाण्डेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Fri, 14 Aug 2020 03:49 PM IST
विज्ञापन
देवेंद्र फडणवीस (फाइल फोटो)
- फोटो : Facebook
इस साल बिहार में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को चुनाव प्रभारी नियुक्त करने का फैसला किया है। फडणवीस पार्टी महासचिव भूपेंद्र यादव के साथ बिहार चुनाव की रणनीति तैयार करेंगे। बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत का असर बिहार चुनाव पर पड़ने की पूरी संभावना है। वहीं, इस मामले में बिहार बनाम महाराष्ट्र का सियासी खेल चल रहा है। कहा जा रहा है कि ऐसे में भाजपा फडणवीस को मैदान में लाकर यह मुद्दा अपने खाते में करना चाहती है।
विज्ञापन
देवेंद्र फडणवीस को बिहार चुनाव में लाने का फैसला गुरुवार को भाजपा की कोर कमेटी की बैठक में लिया गया था। बता दें कि भूपेंद्र यादव और देवेंद्र फडणवीस की जोड़ी महाराष्ट्र में भी बढ़िया नतीजे लाने में कामयाब हुई थी। अभी तक महाराष्ट्र की राजनीति तक ही सीमित रहे फडणवीस को पार्टी पहली बार राज्य के बाहर जिम्मेदारी दी जा रही है। इस दांव से भाजपा की मंशा बिहार के साथ-साथ महाराष्ट्र में भी अपनी पकड़ मजबूत करने की है। सुशांत मामले पर भाजपा लगातार महाराष्ट्र सरकार पर हमलावर रही है।
विज्ञापन
सूत्रों के अनुसार भाजपा का मानना है कि सुशांत की मौत की जांच में आने वाले समय में और उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं। पार्टी को इस मामले के बिहार चुनाव में प्रमुख मुद्दा बनने की पूरी संभावना है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी इस मामले की जांच सीबीआई से कराने की सिफारिश की थी, जिसके बाद मामला सीबीआई के हाथ में दे दिया गया था। फिलहाल सुप्रीम कोर्ट में इस बात पर विचार हो रहा है कि इस मामले की जांच सीबीआई को करने दी जाए या महाराष्ट्र पुलिस के हवाले की जाए।
विज्ञापन
बता दें कि बिहार की राजनीति में उतरने वाले फडणवीस महाराष्ट्र के चौथे नेता होंगे। उनसे पहले मथु लिमये, जॉर्ज फर्नांडिस और मुकुल वासनिक जैसे नेता यहां के चुनाव में अहम भूमिका निभा चुके हैं। फडणवीस महाराष्ट्र में नागपुर दक्षिण-पश्चिम विधानसभा सीट से विधायक हैं। साल 2014 में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री बने फडणवीस के लिए किसी दूसरे राज्य में यह पहली बड़ी जिम्मेदारी होगी। बिहार के कुछ नेताओं ने चुनाव टालने की भी मांग की थी, लेकिन चुनाव आयोग ने इस मांग को ठुकरा दिया था।