{"_id":"69e10914e6c09842f40868da","slug":"birthday-tej-pratap-yadav-targeted-tejashwi-yadav-congratulate-bihar-cm-samrat-chaudhary-lalu-yadav-patna-2026-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar : तेज प्रताप यादव ने सीएम को दी बधाई, भाई पर कसा तंज; कहा- तेजस्वी यादव तो खुद 25 सीटों पर सिमट गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar : तेज प्रताप यादव ने सीएम को दी बधाई, भाई पर कसा तंज; कहा- तेजस्वी यादव तो खुद 25 सीटों पर सिमट गए
Thu, 16 Apr 2026 09:36 PM IST
Krishan Ballabh Narayan
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: Krishan Ballabh Narayan
Updated Thu, 16 Apr 2026 09:36 PM IST
सार
Bihar : तेज प्रताप यादव ने जहां एक ओर सीएम बनने पर सम्राट चौधरी को बधाई दी, वहीं तेजस्वी यादव को नसीहत दे डाली। उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव तो खुद 25 सीटों पर सिमट गए। वह किसी को आगे नहीं बढ़ा पा रहे हैं। सम्राट राजद से निकलकर सीएम बन गए हैं।
विज्ञापन
लालू प्रसाद यादव और तेज प्रताप यादव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने आज अपना 39वां जन्मदिन पूरे उत्साह के साथ मनाया। पटना के हार्डिंग रोड स्थित उनके सरकारी आवास पर जश्न का माहौल रहा। इस दौरान लालू प्रसाद यादव भी वहां पहुंचे। उन्होंने केक काटकर अपने पुत्र तेज प्रताप यादव को खिलाया। लालू यादव ने बेटे तेज प्रताप यादव को जन्मदिन की बधाई देने के साथ-साथ उनको आशीर्वाद भी दिया। इस दौरान समर्थकों ने जमकर नारेबाजी की और आतिशबाजी के साथ जश्न भी मनाया।
विज्ञापन
यह खबर भी पढ़ें-Census 2027: घर बैठे किन-किन सवालों का जवाब देकर कर सकते हैं गणना, बिहार के बाहर रहने वालों के लिए क्या नियम?
विज्ञापन
मुख्यमंत्री बनने पर सम्राट चौधरी को दी बधाई
तेज प्रताप यादव ने सम्राट चौधरी को सीएम बनने पर उन्हें बधाई भी दी। उन्होंने कहा कि मैंने तो पहले ही भविष्यवाणी की थी कि सम्राट मुख्यमंत्री बनेंगे। उन्होंने कहा कि जब कोई नौजवान नेतृत्व संभालता है, तो राज्य को एक नई दिशा मिलती है। उन्होंने आगे कहा कि सम्राट चौधरी एक परिपक्व मुख्यमंत्री साबित होंगे और बिहार के विकास को आगे ले जाएंगे। रोजगार की मांग करते हुए तेज प्रताप यादव ने कहा कि नीतीश कुमार के अधूरे कार्यों को जल्द से जल्द पूरा करना चाहिए ताकि प्रदेश के युवाओं को ज्यादा से ज्यादा रोजगार के अवसर प्रदान किए जा सके।
विज्ञापन
यह खबर भी पढ़ें-Census 2027: घर बैठे किन-किन सवालों का जवाब देकर कर सकते हैं गणना, बिहार के बाहर रहने वालों के लिए क्या नियम?
शराबबंदी को बताया फेल
बिहार में लागू शराबबंदी कानून पर भी तेज प्रताप ने दावा करते हुए कहा कि प्रदेश में शराबबंदी केवल कागजों पर है। उन्होंने कहा कि शराब कहाँ बंद है? सब जगह मिल रही है और लोग इसका सेवन कर रहे हैं। अब तो राजधानी पटना के पॉश एरिया में महिलाएं भी सिगरेट पी रही हैं।