फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bird flu attack, six peacock died in patna zoo closes till further information munger

बिहार में बर्ड फ्लू का वार, पटना का चिड़ियाघर अनिश्चितकाल के लिए बंद

Wed, 26 Dec 2018 11:52 AM IST
Shani Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: Shani Mishra Updated Wed, 26 Dec 2018 11:52 AM IST
विज्ञापन
Bird flu attack, six peacock died in patna zoo closes till further information munger
संजय गांधी जैविक उद्यान
इन दिनों बिहार में बहार नहीं बर्ड फ्लू का वार है। जी हां, बर्ड फ्लू ने एक बार फिर प्रदेश में दस्तक दे दी है। ताजा मामला पटना के संजय गांधी जैविक उद्यान में सामने आया जहां छह मोरों की मौत हाे जाने से प्रशासन हरकत में आ गया है। फिलहाल पटना के चिड़ियाघर को अनिश्चितकाल के लिए बंद करने का आदेश जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन

कोलकाता के रिपोर्ट से हुई पुष्टि 

बताया जा रहा है कि एक सप्ताह पहले ही बर्ड फ्लू ने दस्तक दी थी मगर जू प्रशासन इस बात से बेखबर रहा। मोरों की मौत के बाद अवशेषों को जब कोलकाता भेजा गया तब जाकर बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई। रिपोर्ट से प्रशासन में हड़कंप मच गया जिसके बाद पहली बार चिड़ियाघर को अनिश्चितकाल के लिए बंद करने का फैसला किया गया। जू प्रशासन ने  24 दिसंबर को भोपाल स्थित लैब में भी सैंपल भेजा तो एवियन इन्फ्लुएंजा एच5एन1 की पुष्टि हुई।  
विज्ञापन

मौत के बाद दूसरे जानवरों की जांच शुरू 

मोरों की मौत के बाद प्रशासन सतर्क है। दूसरे जानवरों को प्रभावित पिंजड़े से अलग करके उनकी जांच शुरू कर दी गई है। पक्षियों को बर्ड फ्लू से बचाने के लिए दवा दी जाने लगी है। अन्य पक्षियों की जांच का सिलसिला शुरू हो गया है। चिड़ियाघर में डॉक्टरों की टीम की तैनाती की गई है। इसके अलावा वन विभाग और जू पदाधिकारी हर समय हालात पर नजर बनाए हुए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पशु व मत्स्य संसाधन विभाग बुधवार से पटना चिड़ियाघर से 10 किमी के दायरे में अभियान चलाएगा। 

जू के गेट पर लगा बंदी का नोटिस

जू प्रशासन ने सुबह टहलने वालों के आने पर भी पाबंदी लगा दी है। यह रोक अगले आदेश तक जारी रहेगी। जू को अनिश्चितकाल के लिए बंद कर दिया गया है। अधिकारीयों की मानें तो जू को बर्ड फ्लू के संक्रमण से मुक्त होने में समय लगेगा। सरकार ने मुंगेर में बर्ड फ्लू फैलने से जुड़ी रिपोर्ट केंद्र को भेज दी है। पशु व मत्स्य संसाधन विभाग ने सभी जिलाें को सतर्कता का निर्देश दिया है। 


मुंगेर के असरगंज के गौराहु गांव की मुर्गियों में बर्ड फ्लू पाया गया। 10 किमी के दायरे में आने वाली सभी मुर्गी सहित अन्य पक्षियों को पर नजर पर रखी जा  है और एक किमी के दायरे में आने वाली सभी 588 मुर्गी व बत्तख को मार दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed