फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bike riding miscreants shot a young man in Banka, died while being taken to Bhagalpur

Bihar Crime: बाइक सवार बदमाशों ने युवक को मारी गोली, भागलपुर ले जाने के दौरान मौत; परिवार में छाया मातम

Mon, 10 Jul 2023 12:59 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांका
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांका Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Mon, 10 Jul 2023 12:59 PM IST
सार

रजौन पुलिस इंस्पेक्टर वकील प्रसाद यादव ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। इस मामले में थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने त्वरित कार्रवाई कर एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

विज्ञापन
Bike riding miscreants shot a young man in Banka, died while being taken to Bhagalpur
मृतक भानु कुमार सिंह - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

बिहार के बांका में बाइक सवार बदमाशों ने एक युवक को रविवार की रात करीब नौ बजे सीने में गोली मार दी। इस घटना में गंभीर रूप से जख्मी युवक को रजौन सीएचसी में भर्ती करवाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद भागलपुर ले जाया जा रहा था। इसी दौरान उसकी मौत हो गई। इस घटना की सूचना के बाद मृतक के परिवार में मातम छा गया और पूरे रजौन बाजार में दहशत का माहोल बन गया। मृतक की पहचान रजौन प्रखंड के बामदेव बाजार स्थित मावंडिया उच्च विद्यालय बामदेव बाजार के प्रधानाध्यापक अमरेंद्र कुमार सिंह के इकलौते बेटे भानु कुमार सिंह (30) के रूप में हुई है। हालांकि इस घटना के पीछे क्या कारण है, यह अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, भानु कुमार एक साथी के साथ बाइक से रजौन थाना क्षेत्र के भागलपुर-हंसडीहा मुख्य सड़क मार्ग स्थित खैरा मोड़ के आगे एक नवनिर्मित पेट्रोल पंप के पास किसी काम को लेकर गया था। जहां किसी मुद्दे को लेकर बहसबाजी हुई। इसी दौरान किसी अज्ञात बदमाश ने उसके सीने में गोली मार दी। रजौन थाना क्षेत्र में आजकल गोलीबारी की घटना में कुछ बढ़ोतरी देखी जा रही है। दो दिन पहले भी आपसी वर्चस्व को लेकर थाना क्षेत्र में गोलीबारी की घटना हुई थी। उसमें एक युवक जख्मी भी हुआ था।
विज्ञापन


वहीं, रजौन पुलिस इंस्पेक्टर वकील प्रसाद यादव ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। इस मामले में थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने त्वरित कार्रवाई कर एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। हालांकि घटना के पीछे के सही कारणों का पता अभी नहीं चल सका है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed