{"_id":"64242200cd36ec524f0b615e","slug":"bike-rider-dies-on-the-spot-due-to-high-speed-auto-collision-in-aurangabad-2023-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: तेज रफ्तार ऑटो ने बाइक को मारी जोरदार टक्कर, युवक की मौके पर मौत, दो माह पहले ही हुई थी शादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: तेज रफ्तार ऑटो ने बाइक को मारी जोरदार टक्कर, युवक की मौके पर मौत, दो माह पहले ही हुई थी शादी
Wed, 29 Mar 2023 05:03 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Wed, 29 Mar 2023 05:03 PM IST
सार
औरंगाबाद-पटना मुख्य मार्ग पर देवकली गांव के पास बुधवार को ऑटो की जोरदार टक्कर से एक बाइक सवार की मौत हो गई। इस दौरान ऑटो चालक मौके से फरार हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए औरंगाबाद सदर अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन
मृतक मोनू कुमार का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार में राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-139 औरंगाबाद-पटना मुख्य मार्ग पर बुधवार की दोपहर ऑटो की जोरदार टक्कर से एक बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। यह हादसा ओबरा थाना क्षेत्र में देवकली गांव के पास हुआ। इस दौरान ऑटो चालक मौके से फरार हो गया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए औरंगाबाद सदर अस्पताल भेज दिया। मृतक की पहचान जम्होर थाना के तमोरी गांव निवासी मोनू कुमार (25) के रूप में की गई है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, मोनू कुमार अपने ननिहाल महथु गांव आया था। वहां से बुधवार दोपहर को वह बाजार में खरीदारी करने बाइक से ओबरा जा रहा था। इसी दौरान देवकली के पास तेज रफ्तार ऑटो ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, ऑटो चालक वाहन समेत मौके से भाग निकला। हादसे की सूचना ओबरा थाना की पुलिस को दी गई। फिर मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए औरंगाबाद सदर अस्पताल ले गई।
विज्ञापन
युवक की सड़क हादसे में मौत की सूचना मिलने के बाद उसके परिवार में मातम छा गया है। परिजन विलाप कर रहे हैं। गौरतलब है कि मोनू की शादी इसी साल जनवरी में बंगाल की बसवरिया निवासी पूजा कुमारी से हुई थी। शादी के बाद दोनों ने मिलकर बेहतर घर गृहस्थी बसाने के सपने देखे थे। लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था। मृतक की पत्नी पूजा को सड़क हादसे में पति की मौत की सूचना मिलने के बाद गहरा सदमा लगा है। उसका सबसे बुरा हाल है। वह लगातार रोती जा रही है, क्योंकि उसकी तो नई नवेली बसी दुनिया ही उजड़ गई है।
विज्ञापन