फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: Youths barged into police station and beat up Policemen with sticks, stabbed two policemen

बिहार: थाने में घुसकर पुलिस वालों को लाठी-डंडों से पीटा, दो सिपाहियों को मारा चाकू

Thu, 10 Dec 2020 10:12 AM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: अनवर अंसारी Updated Thu, 10 Dec 2020 10:12 AM IST
विज्ञापन
Bihar: Youths barged into police station and beat up Policemen with sticks, stabbed two policemen
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI

बिहार में अपराधी किस कदर बेखौफ है। इस बात का अंदाजा सूबे के बक्सर में घटी इस घटना से लगाया जा सकता है, जिसमें अपराधियों ने थाने के भीतर ही पुलिस कर्मियों की पिटाई कर दी। बताया गया कि कुछ युवक अपने वाहन को छुड़ाने के लिए थाने में पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने लाठी-डंडे से पुलिसवालों की पिटाई शुरू कर दी। वहीं, इस दौरान कुछ युवकों ने चाकुओं से भी हमला किया, जिसमें दो सिपाही गंभीर रूप से घायल हो गए। 

विज्ञापन


पुलिस ने किया था वाहन को जब्त
मिली जानकारी के अनुसार, एनएच-84 पर एक बाइक और टैक्सी वाले के बीच विवाद हो गया, जिसके बाद घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने दोनों को समझाने की कोशिश की। लेकिन उनके नहीं मानने पर उनके वाहनों को जब्त कर थाने ले आई। 
विज्ञापन


बहस से बढ़ी बात और थाने में ही चलने लगे लाठी-डंडे
दोनों पक्ष थाने पहुंचकर बहस करने लगे। विवाद इतना बढ़ा कि थाने के भीतर ही लाठियां चलने लगीं। जब पुलिस के जवानों ने युवकों को शांत कराने और उन्हें हटाने का प्रयास किया तो उन्होंने चाकुओं से हमला करना शुरू कर दिया। इस घटना में पुलिस के दो जवान बुरी तरह जख्मी हो गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


घायल जवानों का चल रहा इलाज
फिलहाल, जख्मी पुलिस जवानों का पास के ही एक क्लीनिक में इलाज चल रहा है। मिली जानकारी के अनुसार, इस हमले को 20-30 युवकों ने अंजाम दिया है। हालांकि, जब पुलिस के अन्य जवानों ने कार्रवाई शुरू की तो इनमें से अधिकांश मौके से फरार हो गए। पुलिस की टीम युवकों की पहचान करने में जुट गई है। 


चार लोगों को हिरासत में लिया गया: थानाध्यक्ष
थानाध्यक्ष मनोरंजन प्रसाद राय ने कहा, किसी को भी कानून हाथ में लेने का अधिकार नहीं है। कानून को हाथ में लेकर मारपीट करना दंडनीय अपराध है। उन्होंने बताया कि इस घटना के संबंध में चार युवकों को हिरासत में लेकर जेल भेजने की कार्रवाई हो रही है। अन्य लोगों की पहचान की जा रही है, जल्द ही उन्हें भी सलाखों के पीछे डाला जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed