फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: Youth shot dead in suspicious condition in Arrah, police engaged in investigation

Bihar: आरा में युवक की संदेहास्पद स्थिति में गोली लगने से मौत, जांच में जुटी पुलिस

Thu, 04 May 2023 09:12 AM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोजपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोजपुर Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Thu, 04 May 2023 09:12 AM IST
सार

आरा में एक युवक की संदेहास्पद स्थिति में गोली लगने से मौत हो गई है। घटना चरपोखरी थाना क्षेत्र के कोयल गांव की है। मृतक गांधी राय का पुत्र प्रिंस उर्फ भुवर कुमार है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
Bihar: Youth shot dead in suspicious condition in Arrah, police engaged in investigation
घटनास्थल पर जुटे परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आरा में एक युवक की संदेहास्पद स्थिति में गोली लगने से मौत हो गई है। घटना चरपोखरी थाना क्षेत्र के कोयल गांव की है। मृतक चरपोखरी थाना क्षेत्र के कोयल गांव निवासी गांधी राय के 27 वर्षीय पुत्र प्रिंस उर्फ भुवर कुमार के रूप में की गई है। वह स्नातक का छात्र था। घटना की जानकारी मिलते ही चरपोखरी थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गई।

विज्ञापन


मौसी के घर आया था युवक
परिजनों का कहना है कि मृतक आज सुबह अपने मौसी के घर आया हुआ था और किसी काम से दोपहर में निकला हुआ था। इसी बीच उसे गोली लग गई और उसकी मौत हो गई। मृतक के मौसेरे भाई मुन्ना सिंह का कहना है कि प्रिंस कुमार बुधवार की सुबह हमारे गांव आया था. जो अचानक बिना बताए उठ कर कहीं चला गया। मोबाइल भी यहीं छोड़ गया
विज्ञापन


सड़क के किनारे गड्ढे में से हुआ बरामद 
परिजनों का कहना है कि काफी खोजबीन करने के बाद कोयल और सोनवर्षा के बीच सड़क किनारे वह गड्ढे में खून से लथपथ मिला।.उसके सीने में गोली लगी थी जहां से काफी खून निकल रहा था। आननफानन में सदर अस्पताल लाने के क्रम में उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


गोली कैसे लगी यह मालूम नहीं
मृतक के पिता गांधी राय का कहना है कि ने मेरा बेटा आज अपने मौसी के घर गया हुआ था। तभी अचानक हम लोगों को मालूम चला कि मेरे बेटे को गोली लगने से उसकी मौत हो गई है। उनका कहना है कि गोली किसने और क्यों मारी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है। मृतक के पिता ने बताया कि कुछ महीने पहले अपने गांव में झगड़ा हुआ था। लेकिन वो लोग हत्या नहीं कर सकते।

अस्पताल आने से पहले हुई मौत
इधर सदर अस्पताल के चिकित्सक डॉ सूर्यकांत निराला ने बताया कि एक युवक को गोली लगा केस कुछ लोगों के द्वारा लाया गया था.जिसके सीने में गोली का घांव दिखाई दे रहा था,लेकिन अस्पताल लाने के पहले ही उसकी मौत हो गई थी।


एफएसएल टीम कर रही जांच
भोजपुर एसपी प्रमोद कुमार ने बताया कि चरपोखरी थाना अंतर्गत कोयल गांव के प्रिंस कुमार राय की गोली लगने से हॉस्पिटल में इलाज के क्रम में मृत्यु हो गई। इस घटना के बारे में इसके परिवार वाले कुछ भी स्पष्ट नहीं बता रहे हैं। ये लोग बस इतना बता रहे हैं कि यह अपने चचेरे भाई के साथ गया था और इन लोगों ने मोबाइल भी शायद घर पर ही रखी थी। अब घटना की असली सच्चाई क्या है वह इसके चचेरे भाई या अन्य लोग जिनके साथ गया था उसे पूछताछ और संदिग्ध लोगों से पूछताछ के बाद ही पता चलेगा। हालांकि घटनास्थल का सत्यापन तथा इसकी वैज्ञानिक ढंग से अनुसंधान के लिए एफएसएल की टीम बुलाया गया है। इसके लिए गठित विशेष टीम आगे की कार्रवाई में लग गई है। बहुत जल्द घटना के कारण जो भी गोली चलाने में शामिल की गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed