फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: Youth shot dead in Muzaffarpur; Was walking outside the house, criminals fired 2 bullets

Bihar : मुजफ्फरपुर में युवक को मारी गोली; घर के बाहर टहल रहा था, अपराधियों ने दागी 2 गोली, हालत गंंभीर

Thu, 20 Apr 2023 11:30 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: आदित्य आनंद Updated Thu, 20 Apr 2023 11:30 AM IST
सार

मुजफ्फरपुर में एक युवक को बदमाशों ने गोली मार दी। उसे दो गोली लगी है। अस्पताल में उसका इलाज चल राह है। युवक अपने मोहल़्ले की गली में टहल रहा था। इसी दौरान बाइक सवार बदमाश आए और गोलीबारी करने लगे। युवक के बाएं हाथ में दो गोली लगी है। 

विज्ञापन
Bihar: Youth shot dead in Muzaffarpur; Was walking outside the house, criminals fired 2 bullets
युवक का इलाज चल रहा है। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुजफ्फरपुर में एक युवक को बदमाशों ने गोली मार दी। उसे दो गोली लगी है। अस्पताल में उसका इलाज चल राह है। अहियापुर थाना क्षेत्र के शिवराहा वासुदेव गांव की है। परिजनों का कहना है कि बुधवार देर रात युवक अपने मोहल़्ले की गली में टहल रहा था। इसी दौरान बाइक सवार बदमाश आए और गोलीबारी करने लगे। युवक के बाएं हाथ में दो गोली लगी है। गोलीबारी के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास क के लोगों की भीड़ लग गई। 

विज्ञापन


इधर, परिजनों ने घायल युवक को इलाज के लिए एसकेएमसीएच ले गए। वहां उसका इलाज चल रहा है। इधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। पुलिस के अनुसार, जमीन विवाद गोलीबारी की बात सामने आ रही है। कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है। घायल युवक की पहचान रवि कुमार (29) के रूप में हुई है। बदमाशों की तलाश में छापेमारी चल रही है।
विज्ञापन


13 मार्च को हुई थी शादी
परिजनों का कहना है कि रवि कुमार की शादी पिछले 13 मार्च को हुई थी। रवि ने भोपाल से इंजीनियरिंग की पढाई पूरी की है। दरवाजे पर मोबाइल से बात कर रहा था। बात करते-करते वह मोहल्ले की गली में टहलने लगा। इसी दौरान बाइक सवार दो बदमाश आए। पीछे बैठा शख्स गोलीबारी करने लगा। उसने रवि पर गोलियां चलाईं। इसमें रवि के हाथ में दो गोली लगी। परिजनों का कहना है कि रवि का पूर्व से जमीन का विवाद चल रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि अंधेरा होने की वजह से चेहरा नही देख सके। पुलिस से अपील है कि वह इस मामले को गंभीरता से ले। यह जमीन से जुड़ा मामला है। हमलोगों को डर है कि अपराधि फिर से रवि पर जानलेवा हमला नहीं करे। इसलिए पुलिस जल्द से जल्द अपराधियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed