फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: Youth murdered in Bhojpur, had gone to buy medicine, did not return; criminals shot

Bihar: भोजपुर में युवक की हत्या, दवा खरीदने गया था, वापस नहीं लौटा; परिजन बोले- इन लोगों ने दी थी धमकी

Mon, 23 Sep 2024 11:37 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोजपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोजपुर Published by: आदित्य आनंद Updated Mon, 23 Sep 2024 11:37 AM IST
सार

भोजपुर एसपी मिस्टर राज ने बताया कि इब्राहिम नगर धरहरा निवासी शशिकांत महतो (27) की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। उसका शव मोहल्ले के एक सुनसान जगह से बरामद हुआ।

विज्ञापन
Bihar: Youth murdered in Bhojpur, had gone to buy medicine, did not return; criminals shot
घटना के बाद लगी भीड़। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के आरा में हथियार बंद बदमाशों ने जमीन के विवाद को लेकर एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। इस घटना की जानकारी मिलने के बाद पूरे इलाके में सनसनी मच गई। मामला नगर थाना क्षेत्र के धरहरा के पास इब्राहिम नगर का है। मृत की पहचान नगर थाना क्षेत्र के इब्राहिम नगर निवासी छबिला महतो का 28 वर्षीय पुत्र शशिकांत महतो है। वह किसान था। और, जमीन की खरीद-ब्रिकी का काम भी करता था। सूचना मिलते ही भोजपुर एसपी मिस्टर राज सहित भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचे और पूरे मामले की छानबीन शुरू कर दी। फॉरेंसिक की टीम वारदात से जुड़े एक एक साक्ष्य को जुटाने का प्रयास कर रही है। पुलिस आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही। 

विज्ञापन


दोपहर में दवा लेने के लिए बाजार निकला था
मृत युवक के पिता छबिला महतो ने बताया कि रविवार को शशिकांत खेत में बोरिंग बंद कर मेरे साथ साथ आया था। इसके बाद दोपहर में दवा लेने के लिए बाजार निकला। इसके बाद वापस नहीं लौटा। कई बार कॉल किया लेकिन उसने रिसीव नहीं किया। काफी खोजबीन के बाद उसका कहीं कुछ पता नहीं चला तो हमलोगों ने इसकी जानकारी स्थानीय थाना पुलिस को दी। इसके बाद देर रात पुलिस के द्वारा हम लोग को बताया गया कि आपके लड़के की गोली मारकर किसी ने हत्या कर दी है। 
विज्ञापन


जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा
परिजनों का कहना है कि हमलोगों को पूरा शक और यकिन है कि मेरे बेटे की हत्या हमारे सौतेले भाई रामभवन उर्फ राजकुमार महतो ने की है। इसके पहले वो उसे जान से मारने की धमकी भी दे रखा था। पुलिस में हम लोगों ने कंप्लेंन भी किया था। मामले पर भोजपुर एसपी मिस्टर राज ने बताया कि इब्राहिम नगर धरहरा निवासी शशिकांत महतो (27) की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। उसका शव मोहल्ले के एक सुनसान जगह से बरामद हुआ। प्राथमिक जांच में यह मामला जमीन विवाद से जुड़ा प्रतीत हो रहा। हत्यारे की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की एक टीम गठित की गई है। जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed