फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar : Young man posted status on WhatsApp with desi katta in Aurangabad, police chased after it went viral

Bihar : युवक ने देसी कट्टा के साथ व्हाट्सएप पर लगाया स्टेट्स, वायरल होते ही पुलिस पड़ गई पीछे

Sun, 23 Jul 2023 10:13 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Sun, 23 Jul 2023 10:13 PM IST
सार

Bihar News : एक युवक ने हाथ में देसी कट्टा लेकर वीडियो बनाकर उसे व्हाट्सएप स्टेट्स पर लगाया। स्टेट्स पर लगाते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। अब पुलिस युवक के पीछे हाथ धोकर पड़ी है और युवक पुलिस से बचता फिर रहा है। 

विज्ञापन
Bihar : Young man posted status on WhatsApp with desi katta in Aurangabad, police chased after it went viral
देशी कट्टा के साथ आरोपी युवक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एक युवक ने हाथ में देसी कट्टा लेकर पहले वीडियो बनवाया। फिर उसने उस वीडियो को अपने व्हाट्सएप स्टेट्स पर लगाया। माना जा रहा है कि उस युवक के दोस्तों ने ही उसके देसी कट्टा वाले स्टेट्स वीडियो का स्क्रीन शॉट लिया और फिर उसे वायरल कर दिया। वायरल स्क्रीन शॉट फोटो में स्पष्ट दिख रहा है कि युवक हाथ में देसी कट्टा लिए हुए है। वहीं देसी कट्टा के साथ युवक का फोटो वायरल होने पर लोग तरह-तरह की बातें कर रहे हैं। वायरल होते ही यह स्क्रीन शॉट पुलिस के पास भी पहुंच गया।

विज्ञापन


युवक की हुई पहचान
हाथ में लिए देसी कट्टा का वायरल फोटो औरंगाबाद पुलिस के हाथ लगते ही पुलिस युवक की पहचान करने में जुट गई। टेक्नीकल टीम की मदद से पुलिस ने आरोपी युवक की पहचान औरंगाबाद जिला के गोह प्रखंड अंतर्गत बंदेया थाना क्षेत्र के सोसना गांव निवासी गिरजा पासवान के पुत्र रंजन कुमार पासवान के रूप में की गई। युवक की पहचान होते ही औरंगाबाद एसपी के निर्देश पर बंदेया थाना की पुलिस युवक के पीछे हाथ धोकर पड़ गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर उसकी तलाश में जुट गई। फिलहाल युवक फरार चल रहा है जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।
विज्ञापन


पुलिस ने दर्ज किया मामला 
उपहारा थाना के थानाध्यक्ष रामायण कुमार का कहना है कि वायरल फ़ोटो पुलिस को मिली है। इसके बाद पुलिस ने अपने सूत्रों और टेक्नीकल टीम के माध्यम से युवक की पहचान रंजन कुमार पासवान के रूप में की है। पहचान होने के बाद पुलिस ने भादवि की सुसंगत धाराओं, आर्मस एक्ट एवं आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।  पुलिस आरोपी युवक की गिरफ्तारी के लिए सघन छापेमारी कर रही है। फिलहाल युवक फरार चल रहा है। पुलिस का कहना है कि पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए प्रयासरत है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed