फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: Young man brutally murdered in Begusarai, the criminal took him from home and threw body in the bush.

Bihar News : बेगूसराय में युवक की निर्मम हत्या, घर से बुलाकर ले गए अपराधी, मारकर लाश को झाड़ी में फेंका

Tue, 21 Nov 2023 08:47 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय Published by: आदित्य आनंद Updated Tue, 21 Nov 2023 08:47 AM IST
सार

बेगूसराय में पिछले 24 घंटे के अंदर अपराधियों ने तीन युवक की हत्या कर इलाके में हड़कंप मचा। तीनों युवक की हत्या के बाद एक बार फिर पुलिस प्रशासन पर सवाल उठने लगे हैं।

विज्ञापन
Bihar: Young man brutally murdered in Begusarai, the criminal took him from home and threw body in the bush.
अजय कुमार साहनी की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बेगूसराय में युवक की हत्या कर दी गई। अपराधियों ने युवक को घर से बुलाकर सुनसान जगह पर ले गए। इसके बाद उसकी हत्या कर दी और लाश को झाड़ी में फेंक दिया। हत्या के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। घटना बछवारा थाना क्षेत्र के राजापुर स्थित बलान नदी की है। मृतक युवक की पहचान बछवारा थाना क्षेत्र के राजापुर गांव के रहने वाले बालेश्वर साहनी का पुत्र अजय कुमार साहनी (20) के रूप में की गई है।

विज्ञापन


परिजनों ने बताया कि अजय कुमार साहनी दिल्ली में रहकर मार्बल पत्थर का काम करता था। नहाए खाए के दिन छठ पूजा के अवसर पर अपने घर आया था। उन्होंने बताया कि अजय कुमार साहनी को किसी ने घर से बुला कर ले गया। उसके बाद अजय कुमार साहनी घर वापस काफी देर तक नहीं लौटा। घर वालों द्वारा काफी खोजबीन किया। लेकिन,अजय कुमार साहनी का कोई अता-पता नहीं चल सका। फिर बाद में पता चला कि बलान नदी स्थित एक झाड़ी में शव पड़ा हुआ है। आननफानन परिजन जब शव को देखने के लिए गए तो अजय कुमार साहनी के रूप में पहचान की गई। परिजनों ने अपराधियों ने घर से बुलाकर निर्मम तरीके से हत्या कर शव को बलान नदी स्थित झाड़ी में फेंक दिया। फिलहाल, इस घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने बछवारा थाना पुलिस को दी मौके पर बछवारा थाने के पुलिस पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।
विज्ञापन


पिछले 24 घंटे में तीन हत्या, लोगों में आक्रोश
इधर, बेगूसराय में पिछले 24 घंटे के अंदर अपराधियों ने अलग-अलग थाना क्षेत्र में तीन युवक को निर्मम तरीके से हत्या कर इलाके में हड़कंप मचा दिया। तीनों युवक की हत्या के बाद एक बार फिर पुलिस प्रशासन पर सवाल उठने लगे हैं। पहली घटना छौड़ही थाना क्षेत्र के नारायण पीपर पंचायत के पनसल्ला गांव के रहने वाले सुरेश शहर का पुत्र विकास कुमार को अपराधियों ने घर से बुलाकर गले में फंदा लगाकर निर्मम तरीके से हत्या कर शव को पेड़ से टांग दिया। इस हत्या से गुस्साए लोगों ने सड़क को जानकर पुलिस प्रशासन खिलाफ जमकर हंगामा किया था। वहीं दूसरी घटना लाखों थाना क्षेत्र के भैरवार गांव के रहने वाले सुधीर सिंह का पुत्र प्रिंस कुमार को अपराधियों ने घर से बुलाकर गोली मारकर हत्या कर और शव को उसके घर के सामने फेंक दिया। इस हत्या से आक्रोशित लोगों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ एन एच 31को जाम कर जमकर जमकर घंटे तक बवाल काटा था। वहीं तीसरी घटना बछवारा थाना क्षेत्र के राजापुल स्थित बालम नदी के पास अपराधियों ने अजय साहनी को घर से बुलाकर उसकी निर्मम तरीके से हत्या कर शव को झाड़ी में फेंक दिया। फिलहाल पिछले 24 घंटे के अंदर तीन युवक की हत्या के बाद लोगों में एक तरफ दहशत का माहौल बना हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed