फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Women's ACT Hockey : Deepika played an important role in victory of india against Thailand

Bihar Women's ACT Hockey : थाईलैंड पर भारत की जीत में दीपिका की महत्वपूर्ण भूमिका, अगला मुकाबला चीन के खिलाफ

Thu, 14 Nov 2024 08:41 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, राजगीर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, राजगीर Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Thu, 14 Nov 2024 08:41 PM IST
सार

Bihar : बिहार महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी राजगीर 2024 के अपने तीसरे ग्रुप स्टेज मैच में थाईलैंड को 13-0 से हराकर एक बड़ी जीत दर्ज की। भारत का अगला मुकाबला चीन के खिलाफ होगा। 

विज्ञापन
Bihar Women's ACT Hockey : Deepika played an important role in victory of india against Thailand
बिहार महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी मैच - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

भारतीय महिला हॉकी टीम ने बिहार महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी राजगीर 2024 के अपने तीसरे ग्रुप स्टेज मैच में थाईलैंड को 13-0 से हराकर एक बड़ी जीत दर्ज की। इस मुकाबले में 21 वर्षीय फारवर्ड दीपिका ने शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत के लिए पांच गोल (3’, 19’, 43’, 45’, 45+’) किए। इस मैच में लालरेमसियामी ने भारतीय महिला हॉकी टीम के लिए अपने 150 मैच पूरे किए, जबकि प्रीति दुबे ने अपनी 50वीं कैप हासिल की, जो उनके लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि रही।

विज्ञापन


मैच की शुरुआत से दीपिका ने भारत का खाता खोला
पहले क्वार्टर में भारत ने जबरदस्त शुरुआत की, जिसमें दीपिका ने मैच के शुरुआती मिनट में ही गोल कर भारत का खाता खोला। थाईलैंड ने गेंद को अपने पास रखने की कोशिश की, लेकिन भारत ने लगातार आक्रमण कर अपनी पकड़ मजबूत बनाए रखी। प्रीति दुबे ने भी अपने 50वें मैच में गोल करके भारत की बढ़त को दोगुना कर दिया। लालरेमसियामी ने भी गोल कर स्कोर को 3-0 कर दिया।
विज्ञापन


दीपिका और प्रीति दुबे लगातार हावी रहीं 
दूसरे क्वार्टर में भारतीय टीम ने अपना आक्रामक खेल जारी रखा। दीपिका ने अपनी उत्कृष्ट फॉर्म जारी रखते हुए एक और गोल दागा। ब्यूटी डुंगडुंग ने भी एक पेनल्टी कॉर्नर से गोल कर पहले हाफ का अंत 5-0 के स्कोर के साथ किया। तीसरे क्वार्टर में भारत का आक्रमण और भी तीव्र हो गया। प्रीति दुबे और दीपिका के लगातार गोलों से भारत ने अपनी बढ़त को 9-0 तक पहुंचा दिया। चौथे क्वार्टर में नवनीत कौर, मनीषा चौहान और लालरेमसियामी ने गोल कर स्कोर को 13-0 तक पहुंचा दिया, जिससे भारत ने एक शानदार जीत दर्ज की।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत का अगला मुकाबला चीन के खिलाफ
भारत का अगला मुकाबला 16 नवंबर को शाम 4:45 बजे चीन के खिलाफ होगा। इस मैच का प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स टेन 1 और डीडी स्पोर्ट्स पर किया जाएगा तथा सोनीलिव पर लाइव स्ट्रीमिंग भी उपलब्ध होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed