{"_id":"64132422a6cd0c08c907fc03","slug":"bihar-woman-shot-dead-in-broad-daylight-in-kishanganj-2023-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: किशनगंज में दिन दहाड़े महिला को गोली मारकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: किशनगंज में दिन दहाड़े महिला को गोली मारकर हत्या
Thu, 16 Mar 2023 07:43 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, किशनगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, किशनगंज
Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण
Updated Thu, 16 Mar 2023 07:43 PM IST
सार
किशनगंज में बदमाशों ने दिन दहाड़े घर में घुसकर एक महिला को गोली मारकर हत्या कर दी। घटना कोचाधामन थाना क्षेत्र के रहमतपारा की है। मृतका मोहम्मद अकील की पत्नी रूबी बेगम है।
विज्ञापन
किशनगंज में दिन दहाड़े महिला को गोली मारकर हत्या
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
किशनगंज में बदमाशों ने दिन दहाड़े घर में घुसकर एक महिला को गोली मारकर हत्या कर दी। घटना कोचाधामन थाना क्षेत्र के रहमतपारा की है। घटना के बाद आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई। मृतका मोहम्मद अकील की पत्नी रूबी बेगम (35 वर्ष ) है।
विज्ञापन
क्या है मामला
परिजनों का कहना है कि शाम में वह घर पर अकेली थी, तभी अचानक एक बदमाश उसके घर पर घुसकर उसे गोली मार कर फरार हो गया। घटनास्थल पर मौजूद उसके छोटे छोटे दो बच्चों ने जोर जोर से चीखने चिल्लाने लगे। इससे पहले कि आसपास के लोग वहां जमा होते, आरोपी तबतक वहां से फरार हो गया।
विज्ञापन
सरपंच के बेटे पर लगा आरोप
स्थानीय लोगों ने आरोप लगाते हुए कहा कि रूबी बेगम की हत्या बगलबाड़ी पंचायत के सरपंच सह कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष नुरुल हुडा के बेटे मो.सकलेन ने की है।
विज्ञापन
क्या कहती है पुलिस
घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी अनवर जावेद और थानाध्यक्ष आरिज एहकाम घटनास्थल पर पहुंचे। थानाध्यक्ष आरिज एहकाम का कहना है कि आरोपी अभी फरार है जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। इस संबंध में पुलिस का कहना है कि हत्या का क्या कारण है, पुलिस इसकी छानबीन कर रही है। फिलहाल पुलिस पोस्टमॉर्टम के लिए शव को सदर अस्पताल भेज दिया है।