फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: Woman killed in Aurangabad for protesting obscene song on Ravidas Jayanti

Bihar: रविदास की जयंती में अश्लील गाना का विरोध करने पर चली गोली, महिला की मौत

Sun, 05 Feb 2023 10:57 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Sun, 05 Feb 2023 10:57 PM IST
सार

औरंगाबाद में रविदास जयंती पर निकाले गये जूलूस में अश्लील गाना बजाने का विरोध करने पर दो पक्षों में भिडंत हो गई। जिसमें गोली लगने से एक महिला की मौत हो गई । मामला खुदवां थाना क्षेत्र के मलवां गांव की है। 

विज्ञापन
Bihar: Woman killed in Aurangabad for protesting obscene song on Ravidas Jayanti
औरंगाबाद में रविदास की जयंती में अश्लील गाना का विरोध करने पर चली गोली - फोटो : AMAR UJALA DIGITAL

विस्तार

औरंगाबाद में रविदास जयंती पर निकाले गये जूलूस में अश्लील गाना बजाने का विरोध करने पर दो पक्षों में भिडंत हो गई। इस दौरान हिंसक झड़प भी हुए। और फिर फायरिंग भी हुई जिसमें गोली लगने से एक महिला की मौत हो गई जबकि करीब आधा दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मामला खुदवां थाना क्षेत्र के मलवां गांव की है। ग्रामीणों का कहना है कि मलवां गांव में रविदास जयंती का आयोजन किया गया था। इस मौके पर शाम में जूलुस निकाला गया जिसमें डीजे पर अश्लील गाने बजाए जा रहे थे। अश्लील गीतों पर एक खास जाति के युवाओं की टोली डांस कर रही थी। अश्लील गीतों को बजाए जाने का विरोध एक अन्य जाति के लोगों के द्वारा किया गया। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद बढ़ने लगा और इसी क्रम में एक पक्ष ने गोलीबारी शुरू कर दी। इस गोलीबारी में एक महिला की गोली लगने से मौत हो गई जबकि करीब आधा दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतका की पहचान गांव के ही तपेश्वर राम की पत्नी के रूप में की गई है। हिंसक संघर्ष में घायल धर्मेंद्र राम एवं गूंगा राम की हालत नाजुक बताई जा रही है। दोनों घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया गया है। घटना के बाद गांव में दोनो पक्षों के बीच तनाव की स्थिति बनी हुई है। 

विज्ञापन


ये हैं घायल 
घायलो में रिया सिंह, रेणु देवी, धरीक्षण राम, रीता देवी, करीमन राम, मोहरमनी देवी, शिवनंदन राम, वार्ड सदस्य अशोक राम, दीपक कुमार एवं रामजन्म सिसोदिया शामिल हैं। घटना के संबंध में औरंगाबाद के प्रभारी एसपी नभ वैभव का कहना है कि दाउदनगर एसडीपीओ सदल बल घटनास्थल पर कैम्प कर रहे है। स्थिति नियंत्रण में है।उन्होंने कहा कि पीड़ितो का बयान लिया जा रहा है। मामले में जो भी दोषी पाएं जाएंगे, उनपर सख्त कार्रवाई की जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed