{"_id":"5d7df5248ebc3e93b147ba42","slug":"bihar-woman-jumping-in-pond-with-three-children-children-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार: तीन बच्चों को लेकर तालाब में कूदी महिला, बच्चों की हुई मौत, महिला लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहार: तीन बच्चों को लेकर तालाब में कूदी महिला, बच्चों की हुई मौत, महिला लापता
Sun, 15 Sep 2019 02:19 PM IST
Trainee Trainee
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: Trainee Trainee
Updated Sun, 15 Sep 2019 02:19 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिहार के पूर्वी चंपारण जिला के छौरादाना थाना क्षेत्र में रविवार सुबह एक महिला अपने तीन बच्चों को लेकर तालाब में कूद गई। घटना में तीनों बच्चों की डूबने से मौत हो गई जबकि महिला अभी भी लापता है।
विज्ञापन
छौरादाना थाना अध्यक्ष प्रभाकर पाठक ने बताया कि घटना थानाक्षेत्र के एकदारी गांव की है। मृतकों की पहचान गौरीशंकर यादव की बेटियों नीता कुमारी (8), रोशनी कुमारी (5) और अर्चना कुमारी (3) के रूप में हुई है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि गोताखोरों की मदद से महिला की तलाश जारी है। पाठक ने बताया कि घटना गौरीशंकर के घर से करीब सौ मीटर की दूरी पर हुई है। उन्होंने बताया कि घटना के कारणों के बारे में तत्काल पता नहीं चल पाया है ।
विज्ञापन
पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय मोतिहारी स्थित सदर अस्पताल भेज दिया है। मामले की छानबीन की जा रही है।