फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: Woman commits suicide with two children in Sasaram, jumps into Ahar; Bihar News Updates, Bihar Police

Bihar: दो बच्चों के साथ महिला ने किया सुसाइड, आहर में बच्चों को लेकर कूदी; ग्रामीणों ने निकाली तीनों की लाशें

Thu, 22 Aug 2024 12:37 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सासाराम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सासाराम Published by: आदित्य आनंद Updated Thu, 22 Aug 2024 12:37 PM IST
सार

पुलिस का कहना है कि कुछ लोगों से पूछताछ चल रही है। मामले में आगे की कार्रवाई चल रही है। तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। 

विज्ञापन
Bihar: Woman commits suicide with two children in Sasaram, jumps into Ahar; Bihar News Updates, Bihar Police
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रोहतास जिले से एक हृदय विदारक घटना सामने आ रही है। एक महिला ने अपने दो बच्चों के साथ आहर में कूद कर खुदकुशी कर ली है। घटना रोहतास जिले के नौहट्टा थाना अंतर्गत निमिया टीकर गांव की है। मृतकों की पहचान संजय चौहान की 26 वर्षीय पत्नी आशा देवी, उसके 6 वर्षीय पुत्र सत्यम कुमार और 4 वर्षीय पुत्र आदित्य कुमार के रूप में हुई।

विज्ञापन


तीनों के शवों को आहर से बाहर निकाला
परिजनों का कहना है कि बुधवार की रात्रि आशा देवी पति संजय चौहान खाना-पीना खाकर घर में सो गए उसके बाद संजय चौहान की पत्नी अपने दोनों बच्चों के साथ आहर में कूद कर अपने और बच्चों सहित खुदकुशी कर ली है। सुबह होने पर तीनों की डेडबॉडी को ग्रामीणों ने आहर में देखा इसके बाद तीनों के शवों को आहर से बाहर निकाला और घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची नौहट्टा थाने की पुलिस ने मृतकों की डेडबॉडी का पंचनामा करते हुए पोस्टमार्टम की प्रक्रिया में जुट गई है। और मामले की तफ्तीश कर रही है।
विज्ञापन


ग्रामीणों बोले- पारिवारिक विवाद के कारण हुआ ऐसा
वहीं मृत महिला के पति संजय चौहान पत्नी और दोनों बच्चों के शव को देखकर बेसुध हो गए। ग्रामीणों द्वारा पारिवारिक विवाद के कारण महिला ने अपने बच्चों के साथ खुदकुशी करने की बात कही जा रही है। वहीं मृतका के पति संजय चौहान फिलहाल कुछ भी बोलने से परहेज कर रहे हैं। पुलिस का कहना है कि कुछ लोगों से पूछताछ चल रही है। मामले में आगे की कार्रवाई चल रही है। तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed