फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Wife went to see fair with brother angry husband brutally beat her and broke her legs in Nalanda

Bihar: भाई के साथ मेला देखने गई थी बीवी, गुस्साए पति ने बेरहमी से पिटाई कर हाथ-पैर तोड़ा, फिर गांव वालों ने...

Thu, 23 Feb 2023 05:09 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा Published by: अरविंद कुमार Updated Thu, 23 Feb 2023 05:09 PM IST
सार

बिहार के नालंदा जिले में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की बेरहमी से पिटाई की। पत्नी का कसूर सिर्फ इतना था कि वह अपने भाई के साथ मेला देखने गई थी। फिर गांव वालों ने मिलकर पति की भी पिटाई कर दी।

विज्ञापन
Bihar Wife went to see fair with brother angry husband brutally beat her and broke her legs in Nalanda
अस्पताल में भर्ती महिला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नालंदा जिले में एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। यहां अपने भाई के साथ महिला को ननिहाल में मेला देखने जाना महंगा पड़ गया। गुस्साए पति ने पत्नी के साथ बेरहमी से मारपीट कर बुरी तरह जख्मी कर दिया, जिसे इलाज के लिए बिहार शरीफ सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


घटना के संबंध में जख्मी महिला नीलम कुमारी ने बताया, किसी के भी कुछ कहने पर अक्सर उसका पति उसके साथ मारपीट करता रहता है। नीलम अपने भाई के साथ इस्लामपुर के लोदीपुर गांव में लगे मेला को देखने के लिए गई हुई थी। इसी बीच पति के द्वारा अपने पत्नी को लोदीपुर से अपने भाई के साथ गड़ायविगहा घर बुलाया था। लेकिन महिला ने आने में देरी कर दी, जिसके कारण सनकी पति ने इसी बात से गुस्सा होकर अपनी पत्नी के साथ बेरहमी से मारपीट कर उसके हाथ-पैर तोड़ दिए।
विज्ञापन


फिलहाल, जख्मी महिला का इलाज बिहार शरीफ सदर अस्पताल में चल रहा है। वहीं, इस घटना के बाद पत्नी नीलम देवी अपने पति को जेल की हवा खिलाना चाह रही है। इस मारपीट की घटना के बाद ग्रामीणों के द्वारा भी पति के हाथ-पैर बांधकर मारपीट कर पुलिस के हवाले कर दिया गया, जिसके बाद पुलिस ने दोनों ज़ख्मी पति-पत्नी को इलाज के लिए बिहार शरीफ सदर अस्पताल में भर्ती कराया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed