फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Weather: Yellow alert of rain and thunderstorm in 30 districts including Patna; weather condition

Bihar Weather : पटना समेत इन 30 जिलों में बारिश और वज्रपात का यलो अलर्ट; जानिए, अपने शहर के मौसम का हाल

Thu, 01 Aug 2024 08:27 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Thu, 01 Aug 2024 08:27 AM IST
सार

मौसम विभाग ने लोगों से अपील कि है कि खराब मौसम के दौरान अपने पशुधन और खुद को बाहर निकलने से बचें। मेघगर्जन के दौरान पेड़-पौधे के नीचे शरण न लें। बारिश के समय सुरक्षित स्थान पर जाकर बैठ जाएं।

विज्ञापन
Bihar Weather: Yellow alert of rain and thunderstorm in 30 districts including Patna; weather condition
कुछ देर की बारिश ने खोली पटना नगर निगम की पोल। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पटना समेत कई जिलों में आसमान से राहत की बूंदें बरसी है। पटना में बुधवार शाम को कई इलाकों में हल्की बारिश हुई। गुरुवार अहले सुबह मध्यम दर्जे की बारिश ने उमस भरी गर्मी से राहत दी। लेकिन, पटना के कई इलाकों में सड़क पर जलजलाव की समस्या उत्पन्न हो गई। मौसम विभाग ने आज पटना, गया, भागलपुर, मुजफ्फरपुर, पूर्णिया, सारण, समेत 30 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। सीतामढ़ी, शिवहर, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, सुपौल, पूर्णिया, कटिहार, किशनगंज, अररिया, मधेपुरा, सहरसा, मुंगेर, बेगूसराय, लखीसराय, भागलपुर, जमुई, पूर्वी चंपारण, पटना, भोजपुर, औरंगाबाद, अरवल, गया, गोपालगंज, सीवान, सारण, वैशाली, बक्सर, रोहतास के कई इलाकों एक से तीन घंटे में हल्के से मध्यम दर्जे की मेघ गर्जन और वज्रपात का पूर्वानुमान है। मौसम विभाग ने इन इलाकों में यलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने लोगों से अपील कि है कि खराब मौसम के दौरान अपने पशुधन और खुद को बाहर निकलने से बचें। मेघगर्जन के दौरान पेड़-पौधे के नीचे शरण न लें। बारिश के समय सुरक्षित स्थान पर जाकर बैठ जाएं।

विज्ञापन


तापमान में गिरावट देखने को मिल रही
पिछले 4 वर्षों के वर्षा का आकलन पूरे बिहार पर देखे तो मानसून सीजन एक जून से 31 जुलाई तक 2020 में 45%, 2021 में 19% सामान्य से ज्यादा 2022 में 39% एवं 2023 में सामान से 48% की कमी आई थी। मौसम विज्ञान केंद्र का मानना है कि प्रदेश के कई जिलों में छिटपुट बारिश से अधिकतम तापमान में गिरावट देखने को मिल रही है। प्रदेश के लगभग सभी जिलों में पिछले 24 घंटे में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से कम रिकॉर्ड किया गया। सर्वाधिक अधिकतम तापमान गोपालगंज में 38.5 डिग्री के अलावा पटना में 36.2, गया में 35.5, भागलपुर 36.2, पूर्णिया 36.4, बाल्मीकि नगर 35.7, मुजफ्फरपुर 35.0, छपरा 36.3, दरभंगा 37.0, सुपौल 36.5, फारबिसगंज 36.2, डेहरी 34.0, मधुबनी 35.7, मोतिहारी 36.0, शेखपुरा 37.4, जमुई 36.3, बक्सर 36.0, भोजपुर 36.5, समस्तीपुर 36.2, वैशाली 37.6, औरंगाबाद 33.3, बेगूसराय 37.0, बांका 36.2, कटिहार 35.4, नवादा 37.6, राजगीर 37.5, अररिया 36.1, जीरादेई 36.2, पूसा 36.0, किशनगंज 35.5, अरवल 36.4, बिक्रमगंज 32.0 और मुंगेर 38.1 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किए गए।
विज्ञापन


इन इलाकों में बारिश का पूर्वानुमान है
अगर मौसमी सिस्टम देखें तो मानसून का अक्षय रेखा आज गंगानगर, हिसार, डेहरी से होते हुए पूर्वोत्तर बंगाल की खाड़ी तक फैली हुई है। इसके अलावा झारखंड के आसपास चक्रवती परिसंचरण था। अब पश्चिम बंगाल और आसपास के क्षेत्र पर समुद्र तल से 3.8 किलोमीटर ऊपर तक फैला हुआ है। इन दोनों मौसमी सिस्टम के कारण आज से अगले 48 घंटे के दौरान राजधानी पटना सहित बिहार के दक्षिण भाग में हल्की सी मध्यम स्तर की वर्षा जब के उत्तर बिहार के तराई वाले क्षेत्र में एक दो जगह पर मध्य जबकि शेष उत्तरी बिहार में हल्की वर्षा का पूर्वानुमान है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed