फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Weather: Yellow alert for rain in 15 districts of Bihar including Patna today; weather News, Heat, Rain

Bihar Weather : आज पटना समेत बिहार के इन 15 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट; जानिए, अपने इलाके के मौसम का हाल

Thu, 29 Aug 2024 02:04 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Thu, 29 Aug 2024 02:04 PM IST
सार

Patna Weather News: मौसम विभाग ने पटना समते लगभग पूरे बिहार में 29 अगस्त से चार सितंबर तक बारिश होने की संभावना जताई है। इस दौरान बिहार के सभी जिलों में एक या दो स्थानों पर बारिश के आसार हैं।

विज्ञापन
Bihar Weather: Yellow alert for rain in 15 districts of Bihar including Patna today; weather News, Heat, Rain
बिहार में बारिश का अलर्ट। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहारवासियों में बारिश का इंजतार कर रहे लोगों के लिए काम की खबर है। पटना में उमस भरी गर्मी पड़ रही है। धूप और छांव का खेल जारी है। फिलहाल कुछ देर तक तो राजधानी में बारिश के आसार नजर नहीं आ रहे हैं। इधर, मौसम विभाग ने पूरे बिहार के कुछ भागों बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने सारण, वैशाली, मधेपुरा, पटना, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, अररिया, किशनगंज, मुजफ्फरपुर, भोजपुर, सहरसा, सुपौल, बांका और पूर्णिया में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। कहा कि कुछ भागों में अगले एक से तीन घंटे के बीच मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है। यहां हवा की गति 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने के आसार हैं। मौसम विभाग ने इन इलाकों में वज्रपात का भी अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने पटना समते लगभग पूरे बिहार में 29 अगस्त से चार सितंबर तक बारिश होने की संभावना जताई है। इस दौरान बिहार के सभी जिलों में एक या दो स्थानों पर बारिश के आसार हैं।

विज्ञापन


आज इन जिलों के में बारिश के आसर
मौसम विभाग के अनुसार, बक्सर, भोजपुर, रोहतास, भभुआ, औरंगाबाद और अरवल में कुछ स्थानों पर बारिश के आसार हैं। वहीं पश्चिम और पूर्व चंपारण, सीवान, सारण, गोपालगंज, पटना, गया, नालंदा, शेखपुरा, नवादा, बेगूसराय, लखीसराय और जहानाबाद के एक या दो स्थानों पर बारिश की संभावना जताई है। इधर, भागलपुर, बांका, मुंगेर, खगड़िया, जमुई, सीतामढ़ी, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, वैशाली, शिवहर, समस्तीपुर, पूर्णिया, अररिया, किशनगंज, कटिहार, सहरसा, मधेपुरा और सुपौल जिले के एक या दो स्थानों पर बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि घर से निकलने से बचें। किसान अपने खेत में जाने से बचें और मौसम सामान्य होने का इंतजार करें। 

विज्ञापन

Bihar Weather: Yellow alert for rain in 15 districts of Bihar including Patna today; weather News, Heat, Rain
इलाके में घुसा नदी का पानी। - फोटो : अमर उजाला
नालंदा में जिरायन नदी उफान पर है। जिले के अस्थावां एवं बिन्द प्रखंड से होकर गुजरने वाली जिरायन नदी का जलस्तर अचानक बढ़ने से कई घरों में बाढ़ का पानी घुस गया। इतना ही नहीं स्कूल में बाढ़ का पानी घुस गया। लोगों का कहना है कि झारखंड में लगातार बारिश के कारण बुधवार को जहां जिरायन नदी का जलस्तर 62.42 मीटर था। जो डेंजर लेवल 60.05 मीटर से अधिक थी। इसकी वजह से जिरायन नदी का पानी निचले इलाकों में प्रवेश कर गया था। प्रखंड मुख्यालय के समीप पीताम्बर बीघा में पानी प्रवेश करने से ग्रामीणों की परेशानी बढ़ गई तो वहीं नया प्राथमिक विद्यालय पीताम्बर बीघा को पास के ही स्कूल में शिफ्ट किया गया है। पीताम्बर बीघा गांव में भी निचले इलाकों में नदी का पानी प्रवेश कर गया है। जिसके कारण ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। करीब दर्जन भर घर पानी से घिर गए हैं। अस्थावां प्रखंड के अंदी गांव के खंधा में बुधवार की सुबह बांध टूटने से खेत खलिहान पूरी तरह से जलमग्न हो गए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed