फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Weather Updates: Cold increased in many districts including Patna, fog, today's temperature

Bihar Weather News: बर्फीली हवाओं के कारण शीत लहर जैसे हालात, ठिठुरन बढ़ी; कई जिलों में घना कोहरा

Fri, 17 Jan 2025 08:03 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Fri, 17 Jan 2025 08:03 AM IST
सार

Bihar News: पटना, गया, सारण, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, भागलपुर, पूर्णिया, कोसी और मुंगेर प्रमंडल के कई जिलों में शुक्रवार सुबह भी कोहरा छाया रहा।

विज्ञापन
Bihar Weather Updates: Cold increased in many districts including Patna, fog, today's temperature
बिहार के कई इलाकों में घना कोहरा दिखा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार में सर्द पछुआ हवा ने शीत लहर जैसे हालात उत्पन्न कर दिए हैं। पटना, गया, सारण, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, भागलपुर, पूर्णिया, कोसी और मुंगेर प्रमंडल के कई जिलों में शुक्रवार सुबह भी कोहरा छाया रहा। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दो से तीन दिन बाद ठंड बढ़ सकती है। 18 जनवरी से 22 जनवरी तक पश्चिमी विक्षोभ आएगा। इससे कनकनी बढ़ेगी। राज्यवासियों से अपील है कि वह हर हाल में ठंड से सावधानी बरतें। इधर, शुक्रवार सुबह कई इलाकों में तो दृश्यता 50 मीटर से भी कम है। इसका असर रेल और विमान सेवा पर भी पड़ा है। कई फ्लाइट और ट्रेनें लेट से बिहार पहुंच रही। 

विज्ञापन


बांका में सबसे ज्यादा ठंडी पड़ी
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, अगले 24 घंटे बाद पश्चिमी विक्षोभ आयेगा। इससे तापमान में तीन से चार डिग्री तक गिरावट आ सकती है। पटना, गया, नवादा, नालंदा, औरंगाबाद, रोहतास, बक्सर, भोजपुर, जहानाबाद, अरवल समेत कई इलाकों में बादल छाए रहेंगे। इधर, आज के मौसम की बात करें तो सर्द पछुआ हवा के कारण न्यूनतम और अधिकतम तापमान में अंतर को कम कर दिया है। इस कारण ठिठुरन बढ़ गई है। पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा ठंड बांका में पड़ी। यहां का तापमान 8.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। इसके बाद डेहरी का 8.5  डिग्री, पूसा का 8.8 डिग्री, समस्तीपुर का 9.6, मोतिहारी 9.5, समस्तीपुर व दरभंगा का 9.6 डिग्री, भागलपुर का 10.1 डिग्री, गया का 11.1 डिग्री, मुजफ्फरपुर का 11.4 पूर्णिया का 11.8 डिग्री और पटना का 12.2 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया।  बक्सर का 11 डिग्री सेल्सियस, समस्तीपुर और गया का 12.4 डिग्री सेल्सियस और पटना का तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed