फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Weather Today Severe Heat Alert in 13 districts Mercury crosses 47 degrees chances of rain in Buxar

Bihar Weather : आज 13 जिलों में भीषण गर्मी का अलर्ट, बक्सर में पारा 47 डिग्री पार; इन इलाकों में बारिश के आसार

Fri, 14 Jun 2024 08:48 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Fri, 14 Jun 2024 08:48 AM IST
सार

Bihar Weather Temperature : मौसम विभाग ने शुक्रवार को अररिया, किशनगंज, सुपौल, पूर्णिया, मधुबनी, कटिहार जिला के एक दो स्थानों पर हल्की से मध्यम स्तर के वर्ष की संभावना जताई है।

विज्ञापन
Bihar Weather Today Severe Heat Alert in 13 districts Mercury crosses 47 degrees chances of rain in Buxar
गर्मी से परेशान लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के कई इलाकों में गर्मी झुलसा रही है। अस्पताल में लू के कारण बीमार होने वाले मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। शुक्रवार को राज्य के बक्सर, औरंगाबाद, कैमूर, रोहतास जिला के कुछ स्थानों पर लू (भीष्म उष्ण लहर) का रेड अलर्ट जारी किया गया है। भोजपुर, अरवल, गया, सारण, जहानाबाद, नवादा, नालंदा, सीवान, वैशाली समेत नौ जिलों के लिए मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए इन जिला में उष्ण लहर की संभावना जताई है। मौसम विभाग के अनुसार राज्य के उत्तर पश्चिम, उत्तर मध्य, दक्षिण पूर्व के एक दो स्थानों में गर्म दिन रहने के आसार हैं।

विज्ञापन


उत्तर मध्य, उत्तर पूर्व, दक्षिण पूर्व के एक दो स्थानों पर मेघ गर्जन, तेज हवा जिसकी गति 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से रहने की बात बताई जा रही है। पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य में सर्वाधिक अधिकतम तापमान बक्सर में 47.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज की गई। जबकि गया, बक्सर, भोजपुर, वैशाली, औरंगाबाद, जीरादेई, राजगीर, नवादा, अरवल यह 9 जिला भीष्म उष्ण लहर की चपेट में रहे। मौसम विभाग ने शुक्रवार को अररिया, किशनगंज, सुपौल, पूर्णिया, मधुबनी, कटिहार जिला के एक दो स्थानों पर हल्की से मध्यम स्तर के वर्ष की संभावना जताई है।
विज्ञापन


बक्सर सबसे गर्म जिला रहा 
पिछले 24 घंटे के दौरान जिन जिला में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किए गए उन जिला में पटना 41.8, गया 45.7, छपरा 43.0, डेहरी 45.2, मोतीहारी 40.1, शेखपुरा 43.0, गोपालगंज 42.3, जमुई 41.5, बक्सर 47.2, भोजपुर 46.3, वैशाली 45.6, औरंगाबाद 45.8, नवादा 44.0, राजगीर 44.5, जीरादेई 44.0, अरवल 46.0, बिक्रमगंज 45.0 और मुंगेर 40.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किए गए। इसके साथ ही भागलपुर 37.7, पूर्णिया 33.4, वाल्मीकि नगर 39.2, मुजफ्फरपुर 36.4, बांका 38.1, कटिहार 33.2, पूसा 36.2, दरभंगा 36.0, सुपौल 34.6, फारबिसगंज 34.2, मधुबनी 37.5, बेगूसराय 37.5, अररिया 32.7 और किशनगंज 31.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्वी भाग में एक-दो जगहों में बारिश का पूर्वानुमान
पिछले सात जून से खासकर के दक्षिण बिहार में शुष्क उत्तर पश्चिमी हवा बह रही है। शुष्क हवा सात से कुछ ऊंचाई तक चलती है वह हवा वायुमंडल को साफ करती है धूप पूरी क्षमता के साथ धरती पर प्रहार करती है। उसके कारण तापमान तेजी से बढता है। इसी सब कारण से भीषण गर्मी और उष्ण लहर जैसे हालात बने हुए हैं। विगत 24 घंटो के दौरान उत्तरी भाग को छोड़कर शेष बिहार मौसम शुष्क रहा। सबसे ज्यादा वर्षा ढींगरा घाट पूर्णिया जिला में 64.2 मिमी वर्षा हुई। दक्षिण बिहार में दिन में गर्म पछुआ हवा तो रात में उमस भरी गर्मी से लोग परेशान हैं। राजधानी समेत प्रदेश के अधिक संख भाग उष्ण लहर के चपेट में रहा। खासकर वैशाली, पटना, गया, छपरा, डेहरी, गोपालगंज, जमुई, बिक्रमगंज, अरवल एवं नालंदा आदि उष्ण लहर जबकि भोजपुरी से पूरा अरवल भीषण लहर के चपेट में रहा। मौसम विभाग के अनुसार, बिहार के पूर्वी भाग में एक दो जगह पर गरज, चमक के साथ हल्की वर्षा का प्रवानुमान है। यानी मधुबनी, सीतामढ़ी, दरभंगा, किशनगंज, भागलपुर तक बदल नजर आएंगे। धीरे-धीरे बादल बढ़ते जाएंगे 16 जून को बिहार के अधिकांश भागों में बादल नजर आएंगे एवं कुछ स्थानों पर वर्षा होने का पूर्वानुमान है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed