फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Weather : school reopened in heat wave in patna Awaiting the decision of education department

Bihar News : पटना में गर्मी से राहत नहीं; स्कूल खुलने पर संशय बरकरार, शिक्षा विभाग के फैसले का हो रहा इंतजार

Sun, 16 Jun 2024 07:01 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Sun, 16 Jun 2024 07:01 PM IST
सार

Bihar : पिछले 24 घंटे में पांच जिलों में लू लगने से 13 लोगों की जान जा चुकी है। सोमवार को बकरीद है और मंगलवार से फिर सभी विद्यालय खुल जाएंगे। ऐसे में लोग अब शिक्षा विभाग के फैसले का इंतजार कर रहे हैं ताकि बच्चों को गर्मी और लू से राहत मिल सके। 

विज्ञापन
Bihar Weather : school reopened in heat wave in patna Awaiting the decision of education department
स्कूल की छुट्टी के बाद घर जाते बच्चे।

विस्तार

बिहार में भीषण गर्मी कहर बरपा रही है। पिछले 24 घंटे में पांच जिलों में लू लगने से 13 लोगों की जान जा चुकी है। सोमवार को बकरीद है और मंगलवार से फिर सभी विद्यालय खुल जाएंगे। ऐसे में लोग अब शिक्षा विभाग के फैसले का इंतजार कर रहे हैं ताकि स्कूल बंद होने से बच्चों को गर्मी और लू से राहत मिल सके।

विज्ञापन


शिक्षा विभाग ने 15 जून तक विद्यालय बंद रखने का दिया था निर्देश
शिक्षा विभाग ने आदेश जारी करते हुए बिहार के सभी विद्यालयों को 15 जून तक बंद करने का निर्देश जारी किया था। शिक्षा विभाग के इस निर्णय से न सिर्फ बच्चों और उनके अभिभावकों में बल्कि शिक्षकों में भी ख़ुशी की लहर थी। वजह यह थी कि काफी लम्बे अरसे बाद बच्चों के साथ साथ शिक्षकों के लिए भी सभी विद्यालय बंद किये गये थे। प्राइवेट स्कूल 15 से 18 मई के बीच गर्मी छुट्टी के नाम पर बंद हुए थे और सभी ने 18 मई से स्कूल खुलने का समय तय रखा था। लेकिन अब गर्मी की हालत ऐसी है कि लू लगने से रोज कई लोगों की मौत हो रही है। पिछले 24 घंटे में पांच जिलों में लू लगने से 13 लोगों की जान जा चुकी है। ऐसे में 18 जून से फिर स्कूल खुल जाएंगे? यह सवाल अभिभावकों के द्वारा पूछे जा रहे हैं।
विज्ञापन


डीएम ने कहा कल तक करुंगा इंतजार 
18 जून से फिर स्कूल खुल जाएंगे या अभी स्कूल बंद होने की तारीख बढ़ेगी इस संबंध में पूछे जाने पर पटना के डीएम शीर्षत कपिल अशोक ने अमर उजाला को बताया कि पिछली बार शिक्षा विभाग के द्वारा स्कूल बंद किये गये थे। इसलिए सोमवार तक शिक्षा विभाग के दिशा निर्देश को देख लेता हूं। अगर शिक्षा विभाग के द्वारा कोई निर्देश जारी नहीं किया जाता है तब गर्मी की हालत की समीक्षा की जाएगी और फिर बच्चों के हिट को देखते हुए आदेश पारित किये जाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed