{"_id":"65d2cf1c3ed10089720430e8","slug":"bihar-weather-report-rain-forecast-in-bihar-cold-will-increase-alert-issued-weather-news-patna-weather-2024-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar Weather : फिर बदलेगा मौसम, अलर्ट जारी; बिहार के इन इलाकों में 20 और 21 फरवरी को बारिश के आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar Weather : फिर बदलेगा मौसम, अलर्ट जारी; बिहार के इन इलाकों में 20 और 21 फरवरी को बारिश के आसार
Mon, 19 Feb 2024 09:16 AM IST
आदित्य आनंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: आदित्य आनंद
Updated Mon, 19 Feb 2024 09:16 AM IST
सार
आगामी 20 और 21 फरवरी को बिहार के कई जिलों में एक बार फिर से बारिश देखी जा सकती है। मौसम विभाग ने बिहार के कई जिलों में बारिश की संभावना जताई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बिहार का मौसम फिर से बदलने वाला है। मौसम विभाग में इसके लिए अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग का यह मानना है कि आगामी 20 और 21 फरवरी को बिहार के कई जिलों में एक बार फिर से बारिश देखी जा सकती है। इसलिए पहले ही मौसम विभाग ने बिहार के कई जिलों में बारिश की संभावना जताई है। मौसम बुलेटिन में बताया गया है कि विगत 24 घंटे के दौरान राज्य का मौसम शुष्क रहा। प्रदेश का सर्वाधिक अधिकतम तापमान 29.1 डिग्री सेल्सियस मधुबनी में एवं सबसे कम न्यूनतम तापमान मोतिहारी में रहा। राज्य का औसत अधिकतम तापमान 26.5 डिग्री सेल्सियस एवं न्यूनतम तापमान 11.6 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन
इन जिलों में बारिश के आसार
मौसम विभाग के अनुसार, किशनगंज, अररिया, पूर्णिया, कटिहार, सहरसा, मधेपुरा, सुपौल, और मधेपुरा पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, और सिवान, गया, जहानाबाद, अरवल, और रोहतास में 20 और 21 फरवरी को हल्की बारिश के आसार जताए गए हैं। मौसम विभाग ने आम लोगों को बदलते मौसम में गर्म कपड़ा पहनना और सावधानी बरतने के लिए भी सुझाव दिया है। मौसम विभाग में किसानों को भी अपनी फसल को सुरक्षित स्थान पर रखने का सलाह दिया है।
विज्ञापन
हवा की गति में तेजी से वृद्धि हुई है
मौसम विभाग ने बताया है कि पश्चिमी विक्षोभ कमजोर पड़ रहा है, इससे बिहार के जिलों में ठंड में कमी आएगी। मौसम विभाग का मानना है कि 22 फरवरी के बाद न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रहने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के अनुसार हवा की गति और धूप निकलने के कारण तापमान में वृद्धि हुई है। रविवार 18 फरवरी को पटना का अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बिहार में हवा की गति में तेजी से वृद्धि हुई है। 20 फरवरी तक हवा की गति 20से 25 किलोमीटर प्रति घंटा तक रहने की संभावना है।
विज्ञापन