फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Weather Today Red Alert Of Extreme Heat issued In Nine Districts Including Patna Buxar News in Hindi

Bihar Weather : पटना, बक्सर समेत नौ जिलों में भीषण गर्मी का रेड अलर्ट, औरंगाबाद का पारा 46.9 डिग्री तक पहुंचा

Tue, 18 Jun 2024 07:38 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Tue, 18 Jun 2024 07:38 AM IST
सार

Bihar Weather Temperature : सीवान, सारण, वैशाली, शेखपुरा, बेगूसराय, समस्तीपुर, नवादा,नालंदा में उष्ण लहर के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।  राज्य के उत्तर पश्चिम, उत्तर मध्य, दक्षिण पूर्व भागों के जिला में एक से दो स्थानों पर गर्म दिन रहने के आसार हैं। 

विज्ञापन
Bihar Weather Today Red Alert Of Extreme Heat issued In Nine Districts Including Patna Buxar News in Hindi
सांकेतिक तस्वीर।

विस्तार

राजधानी पटना सहित बक्सर, भोजपुर, औरंगाबाद, कैमूर, रोहतास, अरवल, जहानाबाद, गया जिला के कुछ स्थानों पर मंगलवार को लू के साथ भीषण उष्ण लहर की संभावना के लिए मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी किया है। सीवान, सारण, वैशाली, शेखपुरा, बेगूसराय, समस्तीपुर, नवादा,नालंदा में उष्ण लहर के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं राज्य के उत्तर पश्चिम, उत्तर मध्य, दक्षिण पूर्व भागों के जिला में एक से दो स्थानों पर गर्म दिन रहने की आशंका है। पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य के औरंगाबाद में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 46.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

विज्ञापन


सुपौल, अररिया, पूर्णिया में बारिश के आसार
मौसम विज्ञान केंद्र का मानना है कि सुपौल, अररिया, पूर्णिया, किशनगंज के कुछ भागों में आने वाले तीन से चार घंटे के दौरान हल्की से मध्यम स्तर की मेघ गर्जन के साथ बारिश के आसार जताए गए हैं। इन जिलों में तेज हवा जिसकी गति 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने की संभावना बताई गई है। राज्य के जिन जिलों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किए गए उनके नाम पटना 41.5, गया 45.4 ,छपरा 43.3, डेहरी 46.4, शेखपुरा 42.4, गोपालगंज 42.1,जमुई 41.2, बक्सर 46.6, भोजपुर 46.2, वैशाली 44.3 ,औरंगाबाद 46.2, बांका 43. 3, नवादा 44.0, राजगीर 44.3, जीरादेई 43.6 ,अरवल 46.4, बिक्रमगंज 45.4  मुंगेर 41.4 इसके अलावा भागलपुर 39.2 ,पूर्णिया 32.2, वाल्मीकि नगर 37.2 , मुजफ्फरपुर 36.2, दरभंगा 37.2, सुपौल 33.2, फारबिसगंज 32.2, मधुबनी 36.7  मोतिहारी 37.0, समस्तीपुर 37.1, बेगूसराय 37.0, कटिहार 33.6, अररिया 30.5, पूसा 36.8 और किशनगंज 31.0 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किए गए।
विज्ञापन


पिछले 24 घंटे में एक या दो स्थानों पर हुई बारिश
पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य के उत्तर पूर्व भाग के एक या दो स्थानों पर की हल्की बरसात दर्ज की गई। बाकी का शेष भाग शुष्क बना रहा। राज्य के 17 जगह पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री से अधिक बना रहा। प्रदेश के कई जगहों पर भीषण उष्ण लहर की स्थिति बनी रही। जबकि उष्ण लहर पटना, जमुई और मुंगेर में दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, राज्य के उत्तर पूर्व तथा दक्षिण पूर्व एक या दो स्थानों पर मेघ गर्जन के साथ हल्की वर्षा का पूर्वानुमान है। अगले दो से तीन दिनों के दौरान तापमान में कोई विशेष परिवर्तन का पूर्वानुमान नहीं है। तत्पश्चात अधिकतम तापमान में तीन से पांच डिग्री सेल्सियस की गिरावट की संभावना है। बिहार के कुछ भागों में तीन से चार दिनों के बाद मानसून का असर दिखाई पड़ने लगेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed