फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Weather: Rain gave relief to Jivitputrika fasts, know how the weather will be for the next seven days

Bihar Weather: बारिश ने जिउतिया व्रतियों को दी राहत, जानिए अगले सात दिनों तक कैसा रहेगा मौसम

Wed, 25 Sep 2024 05:09 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Wed, 25 Sep 2024 05:09 PM IST
सार

जीवित्पुत्रिका व्रत में माताएं अपनी संतानों की सलामती व अच्छे स्वास्थ्य और लंबी आयु के लिए पूरे दिन और पूरी रात निर्जला उपवास रखती हैं। ऐसे में उमस भरी गर्मी से उनका हाल बेहाल हो जाता। लेकिन, मौसम मेहरबान हुआ और गर्मी से राहत मिली।

विज्ञापन
Bihar Weather: Rain gave relief to Jivitputrika fasts, know how the weather will be for the next seven days
बारिश का अलर्ट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आज माताएं अपनी संतान के लिए जीवित्पुत्रिका व्रत में हैं। कई जगह 24 तो कई जगह माताएं 36 घंटे तक का व्रत कर रही हैं। दो दिन पहले तक जिस तरह उसे उमस भरी गर्मी लोगों को परेशान कर रही थी, ऐसे में लग रहा था कि जीवित्पुत्रिका व्रत शुरू होने तक गर्मी से राहत नहीं मिलने वाली है। लेकिन, अचानक आसमान से राहत की बूंदे बरसने लगीं। सीमांचल से बारिश की शुरूआत हुई। बीती रात में पटना में बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत दी। आज सुबह पटना समेत कई जिलों में हल्की बारिश हुई है। सुबह से धूप-छांव का खेल जारी है। कई इलाकों में बूंदाबांदी भी हुई है। 

विज्ञापन


पूरे दिन और पूरी रात निर्जला उपवास रखती हैं व्रती
जीवित्पुत्रिका व्रत में माताएं अपनी संतानों की सलामती व अच्छे स्वास्थ्य और लंबी आयु के लिए पूरे दिन और पूरी रात निर्जला उपवास रखती हैं। ऐसे में उमस भरी गर्मी में उनका हाल बेहाल हो जाता। लेकिन, मौसम मेहरबान हुआ और गर्मी से राहत मिल गई। मौसम विभाग ने अगले सात दिनों तक बिहार के सभी जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। पटना, मुजफ्फरपुर, भागलपु, पूर्णिया, दरभंगा समेत 33 जिलों में बारिश और वज्रपात अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने कहा कि पूर्णिया, कटिहार, गोपालगंज, सारण, वैशाली, नालंदा, नवादा, सीवान, सीतामढ़ी, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, पटना, रोहतास, जहानाबाद, अरवल, गया, औरंगाबाद, कैमूर, भोजपुर, मधुबनी, भागलपुर, मुंगेर, बेगूसराय, खगड़िया और सहरसा के अनेक भागों में हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है। यहां हवा की गति 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने के आसार हैं। मौसम विभाग ने इन इलाकों में वज्रपात का भी अलर्ट जारी किया है।
विज्ञापन


22 से 28 अगस्त तक बारिश के आसार
मौसम विभाग ने 25 सितंबर से एक अक्टूबर तक कई जिलों बारिश के आसार हैं। उत्तर पश्चिम, उत्तर मध्य और दक्षिण मध्य बिहार के कुछ स्थानों पर बारिश के आसार हैं। वहीं उत्तर पूर्व, दक्षिण पश्चिम बिहार, दक्षिण पूर्व बिहार के अनेक स्थानों पर बारिश के आसर हैं। वहीं 25 सितंबर को बिहार के सभी जिलों में अनेक स्थानों पर बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। बारिश होने के कारण तापमान में गिरावट आएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed