{"_id":"6814447fb0bcb92bd304a993","slug":"bihar-weather-news-rain-alert-in-rural-areas-of-bihar-know-the-weather-condition-patna-weather-temperature-2025-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar Weather News: बिहार में इन जिलों में बारिश का अलर्ट; जानिए, अगले दो दिनों के मौसम का हाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar Weather News: बिहार में इन जिलों में बारिश का अलर्ट; जानिए, अगले दो दिनों के मौसम का हाल
Fri, 02 May 2025 09:35 AM IST
आदित्य आनंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: आदित्य आनंद
Updated Fri, 02 May 2025 09:35 AM IST
सार
पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि बारिश और वज्रापत को लेकर मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि सभी लोग खराब मौसम में पूरी सतर्कता बरतें। वज्रपात से बचाव के लिये आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा समय-समय पर जारी किये गये सुझावों का अनुपालन करें।
विज्ञापन
हिमाचल में बारिश-बर्फबारी के आसार, शिमला में छाए बादल।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बारिश ने बिहार के अधिकांश जिलों का मौसम सुहाना बना दिया है। राज्य के पटना, शेखपुरा, सहरसा, बांका, रोहतास, मुंगेर, राजगीर, समेत कई जगहों का अधिकतम तापमान 28 से 32 डिग्री के बीच रिकॉर्ड किया गया। आज राज्य के 26 जिलों में कुछ पर बारिश और वज्रपात के आसार जताए गए हैं। इनमें पटना, गया, नालंदा, शेखपुरा, नवादा, बेगूसराय, लखीसराय, बक्सर, भोजपुर, रोहतास, भभुआ, औरंगाबाद, अरवल, पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीवान, सारण, गोपालगंज, सीतामढ़ी, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, वैशाली, शिवहर और समस्तीपुर शामिल हैं। मौसम विभाग के अनुसार, राज्य में सात मई तक कुछ इलाकों में बारिश के आसार बने रहेंगे। नौ मई से तापमान में वृद्धि होगी।
विज्ञापन
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, एक ऊपरी वायुमंडलीय चक्रवाती परिसंचरण दक्षिण-पूर्व राजस्थान के मध्य भागों और आसपास के क्षेत्रों में स्थित है और सम्रुद तल से लगभग डेढ़ किली की ऊंचाई तक फैला हुआ है। वहीं उत्तर बांग्लादेश और आसपास के क्षेत्रों पर स्थित ऊपरी वायुमंडलीय चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। यह समुद्र तल से 3.1 किमी से 7.6 किमी की ऊंचाई के बीच देख जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, अगले दो दिनों तक बिहार के अधिकांश जिलों में बारिश होने के आसार हैं। सारण, वैशाली, पटना, नालंदा, जहनाबाद में तेज हवा के साथ बारिश और वज्रपात के आसार हैं। इन इलाकों में कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि पर भी हो सकती है। मौसम विभाग की ओर से कहा गया कि अगले 48 घंटों के दौरान अधिकतम तापमान और न्यूनतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन नहीं होने के आसार हैं। वहीं
बिहार के खिलाड़ियों को आज यह तोहफा देंगे सीएम नीतीश कुमार