फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Weather News: Alert of rain and thunderstorm in many districts of Bihar; Patna Weather Report

Bihar Weather News: पटना, भागलपुर, मुजफ्फरपुर समेत 25 जिलों बारिश का अलर्ट; जानें, बिहार का मौसम पूर्वानुमान

Thu, 22 Aug 2024 03:58 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Thu, 22 Aug 2024 03:58 PM IST
सार

मौसम विभाग ने 22 से 28 अगस्त तक कई जिलों बारिश के आसार जताएं हैं।  22 अगस्त को उत्तर पश्चिम, उत्तर मध्य और दक्षिण मध्य बिहार के कुछ स्थानों पर बारिश के आसार हैं। वहीं उत्तर पूर्व, दक्षिण पश्चिम बिहार, दक्षिण पूर्व बिहार के अनेक स्थानों पर बारिश के आसर हैं।

विज्ञापन
Bihar Weather News: Alert of rain and thunderstorm in many districts of Bihar; Patna Weather Report
बारिश का अलर्ट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पिछले कुछ दिनों से बारिश नहीं होने के कारण उमस भरी गर्मी से लोग परेशान हो गए हैं। इसी बीच मौसम विभाग ने राहत की खबर है। पटना, मुजफ्फरपुर, भागलपुर समेत 25 जिलों में बारिश और वज्रपात का यलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने पूर्णिया, कटिहार, गोपालगंज, सारण, वैशाली, नालंदा, नवादा, सीवान, सीतामढ़ी, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, पटना, रोहतास, जहानाबाद, अरवल, गया, औरंगाबाद, कैमूर, भोजपुर, मधुबनी, भागलपुर, मुंगेर, बेगूसराय, खगड़िया और सहरसा के कुछ भागों में अगले एक से तीन घंटे के बीच मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है। यहां हवा की गति 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने के आसार हैं। मौसम विभाग ने इन इलाकों में वज्रपात का भी अलर्ट जारी किया है।

विज्ञापन


22 से 28 अगस्त तक बारिश के आसार
मौसम विभाग ने 22 से 28 अगस्त तक कई जिलों बारिश के आसार जताएं हैं।  22 अगस्त को उत्तर पश्चिम, उत्तर मध्य और दक्षिण मध्य बिहार के कुछ स्थानों पर बारिश के आसार हैं। वहीं उत्तर पूर्व, दक्षिण पश्चिम बिहार, दक्षिण पूर्व बिहार के अनेक स्थानों पर बारिश के आसर हैं। वहीं 23 अगस्त को बिहार के सभी जिलों में अनेक स्थानों पर बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। बारिश होने के कारण तापमान में गिरावट आएगी। पटना के मौसम की बात करें तो आज सुबह से धूप-छांव का खेल जारी है। कई इलाकों में बूंदाबांदी भी हुई है। 
विज्ञापन


मौसम विभाग की यह अपील पढ़िए
इधर, भारी बारिश और वज्रापत को लेकर मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि सभी लोग खराब मौसम में पूरी सतर्कता बरतें। खराब मौसम होने पर वज्रपात से बचाव के लिये आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा समय-समय पर जारी किये गये सुझावों का अनुपालन करें। खराब मौसम में घरों में रहें और सुरक्षित रहें। वहीं मौसम विभाग ने लोगों से अपील कि है कि खराब मौसम के दौरान अपने पशुधन और खुद को बाहर निकलने से बचें। मेघगर्जन के दौरान पेड़-पौधे के नीचे शरण न लें। बारिश के समय सुरक्षित स्थान पर जाकर बैठ जाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed