{"_id":"66c85eb046a67b210a0e6f47","slug":"bihar-weather-news-alert-of-rain-and-thunderstorm-in-entire-bihar-relief-from-humid-heat-in-patna-2024-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar Weather News : आज पूरे बिहार में बारिश और वज्रपात का अलर्ट; पटना में उमस भरी गर्मी से मिली राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar Weather News : आज पूरे बिहार में बारिश और वज्रपात का अलर्ट; पटना में उमस भरी गर्मी से मिली राहत
Fri, 23 Aug 2024 03:34 PM IST
आदित्य आनंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: आदित्य आनंद
Updated Fri, 23 Aug 2024 03:34 PM IST
सार
मौसम विभाग ने पटना समते लगभग पूरे बिहार में 23 अगस्त से 29 अगस्त तक बारिश होने की संभावना जताई है। 23 और 24 अगस्त को बिहार के 24 जिले के अधिकांश भागों में बारिश के आसार हैं।
विज्ञापन
पटना में झमाझम हुई बारिश।
- फोटो : एएनआई
विस्तार
बिहारवासियों को उमस गर्मी से राहत मिली है। पटना में दोपहर से रुक-रुककर बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने पूरे बिहार में बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम पटना, वैशाली, जहानाबाद, अरवल, नालंदा, बक्सर, सारण, भोजपुर, रोहतास, औरंगाबाद, गया, नवादा, शेखपुरा, लखीसराय, जमुई, मुंगेर, बेगूसराय, समस्तीपुर के कई भागों में यलो अलर्ट जारी किया है। कहा कि कुछ भागों में अगले एक से तीन घंटे के बीच मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है। यहां हवा की गति 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने के आसार हैं। मौसम विभाग ने इन इलाकों में वज्रपात का भी अलर्ट जारी किया है।
विज्ञापन
25 जिले के अधिकांश भागों में बारिश के आसार
मौसम विभाग ने पटना समते लगभग पूरे बिहार में 23 अगस्त से 29 अगस्त तक बारिश होने की संभावना जताई है। 23 और 24 अगस्त को बिहार के 24 जिले के अधिकांश भागों में बारिश के आसार हैं। पटना के मौसम की बात करें तो आज कुछ इलाकों में रुक-रुक कर बारिश हो रही है। लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत जरूर मिली है लेकिन कई इलाके में जलजमाव से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा रहा है।
विज्ञापन
इन जिलों के अधिकांश स्थानों पर बारिश
पश्चिम और पूर्व चंपारण, सीवान, सारण, गोपालगंज, भागलपुर, बांका, मुंगेर, खगड़िया, जमुई, बक्सर, भोजपुर, रोहतास, भभुआ, औरंगाबाद, अरवल, पटना, गया, नालंदा, शेखपुरा, नवादा, बेगूसराय, लखीसराय और जहानाबाद के अधिकांश इलाकों में बारिश की संभावना जताई है। वहीं सीतामढ़ी, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, वैशाली, शिवहर, समस्तीपुर, पूर्णिया, अररिया, किशनगंज, कटिहार, सहरसा, मधेपुरा और सुपौल जिले के अनेक जगहों पर बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि घर से निकलने से बचें। किसान अपने खेत में जाने से बचें और मौसम सामान्य होने का इंतजार करें।
विज्ञापन